IRCTC Ladakh Trip package: लद्दाख की वादियों में बिताएं रोमांस संग रोमांच भरे पल, देखें कम खर्च वाला IRCTC का ये टूर पैकेज

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Aug 25, 2023, 11:25 AM IST

IRCTC Ladakh trip from Delhi package (आईआरसीटीसी लद्दाख टूर पैकेज): परिवार या पार्टनर संग इन छुट्टियों में रोमांच और रोमांस से भरी कोई शानदार ट्रिप पर जाने का मन है, तो दिल्ली से लद्दाख तक की ट्रिप बेहतरीन होगी। देखें कम खर्च में लेह-लद्दाख का टूर करने के लिए आईआरसीटीसी का बढ़िया टूर पैकेज। जिसके तहत आप कार के माध्यम से 7 दिन का बेहतरीन टूर प्लान कर सकते हैं।

Ladakh trip from Delhi IRCTC Package: घूमने फिरने के शौकीन हैं, तो और आने वाली छुट्टियों में परिवार या पार्टनर संग कोई बढ़िया सी रोमांचक ट्रिप प्लान कर रहे हैं। तो दिल्ली से लद्दाख (Ladakh trip from delhi) तक का सफर आपके लिए बहुत ही खास और बेहतरीन हो सकता है। बजट में शानदार लेह-लद्दाख की ट्रिप के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) का ये टूर पैकेज एकदम ही बेस्ट हो सकता है। यहां देखें भारतीय रेलवे (Indian railways) के शानदार थ्रिलिंग लेह लद्दाख विद जीरो पॉइंट टूर पैकेज से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां।

IRCTC Indian Railway tour package, leh ladakh, ladakh tourism, ladakh trip

IRCTC Leh Ladakh Nubra Pangong Turtuk tour package Ladakh trip from Delhi tourism

IRCTC Ladakh Trip Dates and Booking details

अगस्त के महीने में परिवार संग बेहतरीन ट्रिप पर जाना है, तो हफ्ते भर के सफर के लिए आप दिल्ली से लद्दाख तक का ये टूर पैकेज बुक कर सकते हैं। थ्रिलिंग लेह लद्दाख विद जीरो पॉइंट टूर की शुरुआत 28 अगस्त को दिल्ली से होगी। 7 दिन और 6 रातों वाले इस टूर पैकेज में आप परिवार या दोस्तों के साथ कार के माध्यम से बेहतरीन रोड़ ट्रिप कर सकते हैं। पैकेज के तहत आपको लेह-लद्दाख और उसके आस पास की बढ़िया टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स पर लेकर जाया जाएगा।

End of Feed