मात्र 28000 रुपये में IRCTC करा रहा दोआर और कलिम्पोंग की सैर, घूमने के शौकीन यहां जानें पैकेज से जुड़ी जरूरी डिटेल्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 12, 2024, 02:04 PM IST

IRCTC ने हाल ही में एक टूर पैकेज लॉन्च किया है जिसके जरिए आपको दोआर और कलिम्पोंग की सैर कर सकेंगे। इस ट्रिप में आप गोरुमारा, कलिम्पोंग, लतागुरू जैसे डेस्टिनेशन कवर कर पाएंगे। ऐसे में जानिए पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारियां।

IRCTC अपने यात्रियों का पूरा ध्यान रखता है। IRCTC यात्रियों को ध्यान में रखते हुए अक्सर पैकेज लॉन्ट करते रहता है। ऐसे में एक बार फिर आईआरसीटीसी एक शानदार पैकेज लेकर आया है जिसकी मदद से आप कम पैसों में दोआर और कलिम्पोंग जैसी खूबसूरत जगहों की सैर कर सकते हैं। पश्चिम बंगाल की ये जगहें धरती पर स्वर्ग का एहसास कराती है। मॉनसून में इन जगहों पर घूमना अपने आप में अद्भूत लगता है। अगर आप घूमने के शौकीन हैं और लॉन्ग वीकेंड पर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इस पैकेज का लाभ उठा सकते हैं। यहां जानें पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारियां।

Wild Dooars with Kalimpong tour package

पैकेज का नाम

IRCTC ने इस पैकेज का नाम Wild Dooars with Kalimpong रखा है। इस ट्रिप में आप गोरुमारा, कलिम्पोंग, लतागुरू जैसे डेस्टिनेशन कवर कर पाएंगे। यह पैकेज 5 रात और 6 दिन का होगा।

End of Feed