यात्रा

IRCTC Tour Package: कम बजट में करें केरल की यात्रा, जानें सुविधाएं और अन्य डिटेल्स

IRCTC Kerala Tour Package: आईआरसीटीसी ने केरल घूमने के लिए बेहद आकर्षक और शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। केरल के प्रमुख पर्यटन स्थलों की यात्रा इस पैकेज में शामिल है। केरल यात्रा से जुड़ी जानकारी के बारे में डिटेल में जानकर आप परिवार के साथ या फिर अकेले यात्रा का प्लान कर सकते हैं।

Image

IRCTC Kerala Tour Package

IRCTC Tour Package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने KERALA LUSH GREEN HILLS नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज को विशेष रूप से परिवार के साथ घूमने के लिए डिजाइन किया गया है। केरल की आपको यात्रा करवाई जाएगी। एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान, पेरियार वन्यजीव अभयारण्य, डच पैलेस की यात्रा आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।

4 दिन और 3 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन/कोचीन एयरपोर्ट से पिक-अप के बाद सड़क मार्ग से मुन्नार के लिए आपको ले जाया जाएगा। दोपहर के भोजन के बाद चाय के बागानों, मेट्टुपेट्टी बांध और इको पॉइंट पर आपका सफर पहुंचेगा। शाम को मुन्नार टाउन में खरीदारी के लिए आप जा सकते हैं।

शानदार जगह आपके रुकने की व्यवस्था की गई है। ब्रेकफास्ट का खर्चा इस पैकेज में शामिल है। यात्रियों के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस भी कवर किया गया है। खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो इस पैकेज के लिए आपको 35,175 रुपए खर्च करने होंगे।

डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 18,030 वहीं ट्रिपल शेयरिंग में 13,890 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 6,105 रुपए है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड SEH048 है। ज्यादा जानकारी के लिए 0484 – 2382991/8287932117 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article