IRCTC Kashmir Package: देश में घूमने (Travel) की कई सारी सुंदर-सुंदर जगह है। देश में कश्मीर (Kashmir) की गिनती सुंदर जगहों में होती है और इसे धरती का स्वर्ग कहा जाता है। देश ही नहीं विदेशों से भी भारत आने वाले टूरिस्ट कश्मीर घूमने (Travel Plan For Kashmir) जरूर जाते हैं। अगर आप भी मार्च महीने में कश्मीर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने कश्मीर को लेकर एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package For Kashmir) निकाला है, जिसमें आप कश्मीर की कई सुंदर-सुंदर जगह (Tourist Places in Kashmir) घूम पाएंगे।
IRCTC Kashmir Package: मार्च में घूमें कश्मीर की सुंदर-सुंदर जगह।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम KASHMIR-HEAVEN ON EARTH EX COIMBATORE (SEA14) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 13 तारीख, यानी 13 मार्च को कोयंबटूर से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें कोयंबटूर से श्रीनगर आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में शामिल है ब्रेकफास्ट और डिनर
आईआरसीटीसी (IRCTC) के इस एयर टूर पैकेज में आप गुलमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर, सोनमर्ग घूम पाएंगे। इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 29 है। इस टूर पैकेज में आप 3 रात श्रीनगर, 1 रात पहलगाम और 1 रात श्रीनगर में हाउसबोट में रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। इसके अलावा इस टूर पैकेज में आईआरसीटीसी टूर एस्कॉर्ट की सर्विस भी मिलेगी।
बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 50,150 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 45,970 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 44,760 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 37,300 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 34,920 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 30,050 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
