IRCTC Goa Package: साल का तीसरा महीना मार्च (March) काफी स्पेशल होता है। ज्यादातर लोग इस महीने काफी घूमने (Travel) जाते हैं। गोवा (Goa) देश में घूमने की एक ऐसी जगह है, जहां हर कोई जरूर जाना चाहता है। अगर आप मार्च महीने में गोवा घूमने का प्लान (Travel Plan For Goa) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने गोवा को लेकर एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप अपनी गर्लफ्रेंड संग गोवा घूम सकेंगे।
IRCTC Goa Package: मार्च महीने में परिवार संग बनाएं गोवा घूमने का प्लान।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम GOA VACATIONS EX BHOPAL (WBA059) है। ये एयर टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 2 तारीख, यानी 2 मार्च को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें आप भोपाल से गोवा आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से करेंगे।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में शामिल है 3 ब्रेकफास्ट और 3 डिनर
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप नॉर्थ और साउथ गोवा घूम पाएंगे। इस पैकेज में आपको शेयरिंग बेसिस पर एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा। इसके अलावा इस पैकेज में आप तीन दिन थ्री स्टार या फिर उसी टाइप के रिसोर्ट में रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में 3 ब्रेकफास्ट और 3 डिनर मिलेगा। साथ ही इस पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। इसके अलावा इस टूर पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी शामिल है।
बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 35,700 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 27,950 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 27,250 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 23,050 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 22,700 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 16,550 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
