यात्रा

हैदराबाद से बस इतने खर्च में कर सकते हैं जन्नत-ए-कश्मीर की सैर, शानदार ट्रिप के लिए जल्दी बुक करलें IRCTC का ये टूर पैकेज

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Apr 13, 2023, 06:06 PM IST

IRCTC Kashmir, Gulmarg, Pahalgam, Sonmarg and Srinagar flight tour package: परिवार या पार्टनर के साथ गर्मियों में किसी ठंडी और सुंदर जगह पर घूमने का मन है, तो धरती के स्वर्ग कश्मीर का सफर परफेक्ट हो सकता है। किफायती कीमत में कश्मीर ट्रिप करने के लिए IRCTC का मिस्टिकल कश्मीर टूर पैकेज बेहतरीन हो सकता है। हैदराबाद से शुरु हो रहे 6 दिन 5 रात वाले इस सफर की शुरुआत कब होगी, जाने टूर की कीमत और अन्य सुविधाओं से जुड़ी जरूरी बातें।

Image

Irctc flight tour package for Gulmarg, Pahalgam, Sonmarg and Srinagar

IRCTC Kashmir, Gulmarg, Pahalgam, Sonmarg and Srinagar flight tour package: समर वेकेशन में गर्मी को अलविदा कह कर सरसराती हुई ठंडी हवाओं का मज़ा लेने के लिए कश्मीर की ट्रिप बेस्ट हो सकती है। धरती का स्वर्ग माना जाने वाला कश्मीर घूमने का मन है, लेकिन कीमत को लेकर चिंता में हैं, तो आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज आपके बड़ा ही काम का हो सकता है। जिसकी झटपट बुकिंग करके आप परिवार या पार्टनर के साथ इन गर्मियों में रोमांच और रोमांस से भरी सर्दियों जैसा अनुभव कर सकते हैं। टूर की शुरुआत हैदराबाद एयरपोर्ट से होगी, वहीं आपको 6 दिन और 5 रातों के लिए कश्मीर की वादियों का नज़ारा देखने का सुनहरा अवसर प्रदान किया जाएगा।

भारतीय रेलवे के इस खास एयर होलिडे टूर पैकेज की शुरुआत 18 अप्रैल 2023 को होगी, आईआरसीटीसी मिस्टिकल कश्मीर एक्स हैदराबाद टूर पैकेज की शुरुआत 42,570 रुपयो से हो रही है। इस कीमत में आपको आने जाने की कम्फर्ट फ्लाइट टिकट, रहने और खाने की उत्तम व्यवस्था सैर सपाटे के साथ साथ बहुत सारी अन्य अच्छी डील्स भी उपलब्ध करवाई जाएगी। मिस्टिकल कश्मीर टूर पैकेज में यात्रियों को कश्मीर, पहलगाम, गुलमर्ग, श्रीनगर, सोनमर्ग और उसके आस पास की जगहों की सैर कर मंत्रमुग्ध होने का मौका मिलेगा, यहां देखें टूर से जुड़ी अन्य सभी जरूरी जानकारियां -

टूर पैकेज से जुड़ी जरूरी बातें

पैकेज का नाम - मिस्टिकल कश्मीर

पैकेज का कोड - SHA11

घूमने की जगहें - कश्मीर, पहलगाम, गुलमर्ग, श्रीनगर, सोनमर्ग

सफर का माध्यम - फ्लाइट

जाने की फ्लाइट - 6E-604

आने की फ्लाइट - 6E-609

किस एयरपोर्ट से होगा सफर शुरु - हैदराबाद

मिस्टिकल कश्मीर टूर पैकेज Start Date

आईआरसीटीसी की इस खास कश्मीर ट्रिप की शुरुआत 18 अप्रैल 2023 से होगी, सफर की शुरुआत हैदराबाद एयरपोर्ट से की जाएगी जहां से सभी यात्रियों को फ्लाइट के माध्यम से श्रीनगर ले जाया जाएगा। पैकेज की बुकिंग आप भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बहुत ही आराम से कर सकते हैं।

मिस्टिकल कश्मीर टूर पैकेज Destination Covered

हैदराबाद एयरपोर्ट से शुरू हो रहे है इस सफर या टूर पैकेज के तहत आपको कश्मीर की खूबसूरती को और करीब से देखने का मौका मिलेगा। पैकेज के तहत कश्मीर, पहलगाम, गुलमर्ग, श्रीनगर, सोनमर्ग घूमने का प्लान है। हालांकि आपको कार के माध्यम से इन जगहों के आस पास बसी टूरिस्ट डेस्टिनेशंस पर भी अवश्य ही ले जाया जाएगा। सबसे पहले आप हैदराबाद जाएंगे, फिर श्रीनगर, पहलगाम, गुलमर्ग, सोनमर्ग की सैर होगी। मुगल गार्डन्स, बोटेनिकल गार्डन, डल झील, शंक्राचार्य मंदिर, हाउसबोट की सैर आदि इस ट्रिप का मुख्य ट्रेवल आकर्षण हो सकते हैं।

कीमत कितनी होगी?

कैटेगरीसिंगल शेयरिंगडबल शेयरिंगट्रिपल शेयरिंग5-11 साल के बच्चे के लिए (With Bed)5-11 साल के बच्चे के लिए (Without Bed)
Comfort58,675 रुपए43,500 रुपए42,570 रुपए39,480 रुपए36,440 रुपए

उपलब्ध सुविधाएं

आईआरसीटीसी मिस्टिकल हैदराबाद टूर पैकेज की बुकिंग आप भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बहुत ही आसानी से कर सकते हैं। पैकेज के तहत आपको फ्लाइट की आने जाने की टिकट मिलेगी साथ ही रहने एवं खाने की व्यवस्था भी टूर पैकेज में शामिल होगी। बता दें कि इस पैकेज में बोटिंग, घुडसवारी, टूर गाइड, किसी जगह की एंट्री फीस, फ्लाइट पर खाना आदि शामिल नहीं किया जाएगा। इन चीज़ो का खर्च यात्रियों को स्वयं ही अपनी जेब से भरना होगा।
अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article