IRCTC Tour Package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने Evergreen Himachal नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको धर्मशाला और डलहौजी घूमने का मौका मिल रहा है। डलहौजी औपनिवेशिक युग की इमारतों का घर है, जो 1800 के दशक में ब्रिटिश राज के शासन के समय के हैं। वहीं धर्मशाला भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपनी आश्चर्यजनक प्राकृतिक सुंदरता, बौद्ध मठों और जीवंत संस्कृति के लिए फेमस है।
IRCTC Tour Package
8 दिन और 7 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 6 मई 2025 को ट्रेन नंबर 12331/ हिमगिरी एक्सप्रेस द्वारा 23:55 बजे हावड़ा रेलवे स्टेशन से प्रस्थान किया जाएगा। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। सिर्फ ब्रेकफास्ट का खर्चा इस पैकेज में शामिल है।
खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल कर रहे हैं तो ये पैकेज आपको 46250 रुपए में पड़ेगा। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 24800 वहीं ट्रिपल शेयरिंग में 23750 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 12350 रुपए तय किया गया है।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड EHR127 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप 8100829002, 8595936690, 7003125135 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
