बजट में करें हरिद्वार-ऋषिकेश की यात्रा, IRCTC के किफायती पैकेज के साथ करें देवभूमि का सफर

IRCTC Tour Package: यदि आप रोजमर्रा की भागदौड़ से परेशान हैं और कुछ पल सुकून के साथ बिताना चाहते हैं, तो आपको देवभूमि का बुलावा आया है। जी हां भारतीय रेल की सहायक कंपनी IRCTC ने एक स्पेशल पैकेज लॉन्च किया है। देखें डिटेल...

IRCTC Tour Package: अगर आप रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर सुकून, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा की तलाश में हैं, तो अब आपके लिए एक शानदार मौका सामने आया है। Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) ने यात्रियों के लिए एक स्पेशल टूर पैकेज लॉन्च किया है। जिससे आप हरिद्वार के साथ ऋषिकेश का सभी सफर कर पाएंगे। यह पैकेज खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो कम खर्च में एक संपूर्ण धार्मिक और आध्यात्मिक अनुभव लेना चाहते हैं। 4 रात और 5 दिन की इस यात्रा में यात्रियों को हरिद्वार और ऋषिकेश के प्रमुख दर्शनीय स्थलों की सैर कराई जाएगी। आइए जानते हैं पैकेज की फुल डिटेल।

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package 2026

पैकेज की डिटेल

इस टूर पैकेज का नाम Devbhoomi Haridwar–Rishikesh है। जिसका कोड WAR015 तय किया गया है। ये पैकेज कम बजट में उत्तराखंड के दो प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा का अवसर देता है। हरिद्वार जिसे “भगवान का द्वार” कहा जाता है, अपनी पवित्रता और आस्था के लिए प्रसिद्ध है। यहां हर की पौड़ी पर होने वाली गंगा आरती का दृश्य हर किसी के मन को छू जाता है। वहीं योग नगरी ऋषिकेश में गंगा किनारे बैठकर ध्यान करने से आपका मन एकदम शांत हो जाएगा। इस पैकेज की बुकिंग आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से कर सकते हैं।

End of Feed