IRCTC DAKSHIN DARSHAN YATRA: अगर आप 26 जनवरी की छुट्टी पर किसी खूबसूरत जगह जाना चाहते हैं तो दक्षिण भारत के दर्शन पर निकलें। दक्षिण भारत में घूमने के लिए एक से बढ़एक जगह हैं, जहां जन्नत से भी खूबसूरत नजारे और मन को शांत करने देने वाला माहौल है। आप या तो अकेले इस खूबसूरत सफर पर निकलें या परिवार को भी इसमें शामिल कर सकते हैं। चूंकि साउथ इंडिया में दर्शन करने जा रहे हैं तो मंदिर देखना तो जरूरी है ही, ऐसे में आपके परिवार को भी अच्छा महसूस होगा। आईआरसीटीसी ने भी आपको बेस्ट ट्रैवल एक्सपीरियंस देने की पूरी व्यवस्था कर ली है। आईआरसीटीसी ने हाल ही में एक जोरदार टूर प्लान लॉन्च किया है, जिसमें आपको 9 दिनों में पूरे साउथ इंडिया घूमाया जाएगा। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या है आईआरसीटीसी का क्या टूर पैकेज?
आईआरसीटीसी के इस नए पैकेज का नाम SRI RAMESHWARAM -TIRUPATI DAKSHIN DARSHAN YATRA (WZBG38) है। इस पैकेज में आपको 8 रात और 9 दिनों में दक्षिण भारत की यात्रा कराई जाएगी। ये एक ट्रेन टूर पैकेज है, जिसमें रहने और खाने-पीने की भी व्यवस्था है।
क्या क्या घूम सकेंगे आप?
दक्षिण भारत यात्रा के इस पैकेज की शुरुआत मुंबई से होने वाली है तो आपको साउथ इंडिया तक आने में पहले दो दिन लगेंगे फिर तीसरे दिन आप कन्याकुमारी पहुंचेंगे और मंदिर से सनसेट प्वाइंट तक देखेंगे। चौथ दिन तिरुवनंतपुरम और पांचवे दिन रामेश्वरम दर्शन का मौका मिलेगा। इसके बाद छठे दिन मदुरई और सातवें दिन आप रेनीगुंटा जाएंगे। सातवें दिन ही आपको तिरुपति बालाजी के भी दर्शन मिलेंगे। फिर आठवे दिन पद्मावति मंदिर के दर्शन करके आपको वापस रेलवे स्टेशन ले जाया जाएगा जहां से आपको 9वें दिन वापस मुंबई में होंगे।
कितने रूपये होंगे खर्च?
दक्षिण दर्शन यात्रा के इस पैकेज की आप ऑनलाइन या ऑफलाइन बुकिंग कर सकते हैं। पहले तो अगर आप स्लिपर बोगी से जाना चाहते हैं तो आपको 16140 रूपये देने होंगे। वहीं जो लोग 3AC में यात्रा करना चाहते हैं उन्हें 29650 रुपये देने हैं और अगर 2AC ये यात्रा करने की इच्छा है तो 36120 रुपये देने होंगे। ध्यान दें कि ये किराया प्रति व्यक्ति है।
