IRCTC Tour Package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने BEAUTIFUL BHUTAN EX-KOLKATA नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज को विशेष रूप से परिवार के साथ घूमने के लिए डिजाइन किया गया है। हिमालय के पूर्वी छोर पर स्थित भूटान खूबसूरत दक्षिण एशियाई देश है। भूटान की राजधानी थिम्पू की शांति, जो देश का सबसे बड़ा शहर भी है, बेहद सुकून देने वाली होती है। दुनिया भर के महानगरों की हलचल से दूर ताजी हवा में सांस लेने के लिए पर्यटक यहां आते हैं। अगर आप एक शांत और तरोताजा छुट्टी की तलाश में हैं, तो भूटान घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।
6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 26 मई 2025 को पारो हवाई अड्डे पर आगमन के बाद थिम्पू आपको ले जाया जाएगा। कुएन्सेलफोडरंग बुद्धा पॉइंट, नेशनल मेमोरियल चोर्टेन का दृश्य, बीबीएस टॉवर, मोथिथांग चिड़ियाघर, लाम्पेरी रॉयल बॉटनिकल गार्डन, सिम्टोखा द्ज़ोंग की शानदार यात्रा इस टूर पैकेज में शामिल है।
शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की गई है। ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर का खर्चा इस पैकेज में शामिल है आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। यात्रियों के लिए भूटान ट्रैवल इंश्योरेंस के साथ ही भूटान भाग में भूटानी गाइड की सेवा (अंग्रेजी\हिंदी भाषी गाइड) आपको मिलेगी।
खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो इस पैकेज के लिए आपको 80700 रुपए खर्च करने होंगे। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 68300 वहीं ट्रिपल शेयरिंग में 66900 रुपए तय किया गया है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड EHO012 है। ज्यादा जानकारी के लिए 9836918754, 8595904072, 9735472614 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
