IRCTC Package For Bali: बाली और कुआलालंपुर के लिए आईआरसीटीसी लाया स्पेशल टूर पैकेज, कम पैसे में मिलेगा डबल मजा

IRCTC Package For Bali: आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आप बाली और कुआलालंपुर घूम पाएंगे। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 31 तारीख यानी 31 अक्टूबर को कोलकाता से शुरू होगा।

IRCTC Package For Bali: घूमने (Travel) का शौक आजकल लोगों में काफी तेजी से फैल रहा है। लोग देश के साथ ही विदेशों में भी घूमने के लिए जा रहे हैं। कई देश ऐसे हैं, जहां आप कम बजट (Low Budget Tourist Places) में घूम सकते हैं। लोग ऐसे ही देशों को सर्च करते हैं, जहां घूमने में उनके पैसे कम खर्च हो। अगर आप भी किसी दूसरे देश में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप बाली, कुआलालंपुर घूम पाएंगे।

Bali, ​IRCTC Package For Bali, ​IRCTC Package

IRCTC Package For Bali: बाली और कुआलालंपुर के लिए आईआरसीटीसी लाया स्पेशल टूर पैकेज।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम है BLISSFUL BALI PREMIUM PACKAGE EX-KOLKATA (EHO041B)। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप बाली और कुआलालंपुर घूम पाएंगे। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 31 तारीख यानी 31 अक्टूबर को कोलकाता से शुरू होगा।

End of Feed