यात्रा

IRCTC बैंकॉक और पटाया के लिए लाया खास एयर टूर पैकेज, जानें-कीमत समेत सभी जरूरी जानकारी

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Apr 24, 2023, 08:56 AM IST

IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR THAILAND, BANGKOK, PATTAYA FROM KOLKATA: इस एयर टूर पैकेज में आप बैंकॉक और पटाया घूम सकेंगे। ये टूर पैकेज अगले महीने की 26 तारीख यानी 26 मई से पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से शुरू होगा।

Image

IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR THAILAND: थाईलैंड के लिए आईआरसीटीसी लाया एयर टूर पैकेज।

Photo : iStock

IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR THAILAND, BANGKOK, PATTAYA FROM KOLKATA: साल का 5वां महीना मई (May) घूमने के लिहाज से बेहद खास होता है। दरअसल मई के महीने में ज्यादातर लोग कहीं न कहीं घूमने (Travel) जाते ही हैं। पिछले काफी समय में हमारे देश के लोग घूमने के लिए विदेश भी जा रहे हैं। हालांकि विदेश घूमने के लिए काफी ज्यादा पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं। अगर आप भी अगले महीने अपने परिवार के साथ कहीं विदेश घूमने (Traveling Abroad) का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप विदेश घूमकर आ सकते हैं।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम THRILLING THAILAND TOUR EX KOLKATA है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस एयर टूर पैकेज में आप बैंकॉक और पटाया घूम सकेंगे। ये टूर पैकेज अगले महीने की 26 तारीख यानी 26 मई से पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से शुरू होगा।

ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा और कोलकाता से बैंकॉक आना-जाना स्पाइस जेट एयरलाइंस की फ्लाइट से रहेगा। इसके अलावा रहने की व्यवस्था थ्री स्टार होटल में होगी। मील की बात करें तो 4 ब्रेकफास्ट, 4 लंच और 4 डिनर मिलेगा। इसके अलावा इस टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। साथ ही 5 फीसदी जीएसटी भी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है।

टूर पैकेज की खास बातें:-

  • 5 रात और 6 दिन का है एयर टूर पैकेज।
  • टूर पैकेज में घूम सकेंगे बैंकॉक और पटाया।
  • 26 मई से कोलकाता से शुरू होगा ये टूर पैकेज।
  • स्पाइस जेट एयरलाइंस की फ्लाइट से रहेगा कोलकाता से बैंकॉक आना-जाना।
  • टूर पैकेज में शामिल है ट्रैवल इंश्योरेंस।

अब बात अगर इस एयर टूर पैकेज के किराये की करें तो सिंगल बुक करने पर 54,750 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल या ट्रिपल शेयरिंग करने पर 47,200 रुपए देने होंगे। इसके अलावा बच्चे के लिए बेड लेने पर 45,050 रुपए और बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 39,800 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article