यात्रा

बिहार के लोगों के लिए IRCTC लाया एयर टूर पैकेज, इतने पैसे खर्च कर घूम आएं THAILAND

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Apr 9, 2023, 04:21 PM IST

IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR THAILAND, BANGKOK, PATTAYA, CORAL ISLAND WITH GIRLFRIEND: ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस एयर टूर पैकेज में आप थाईलैंड के पटाया, बैंकॉक और कोरल द्वीप घूम सकेंगे। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 25 तारीख यानी 25 अप्रैल को बिहार की राजधानी पटना से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड पटना का रहेगा और पटना से बैंकॉक आना-जाना इंडिगो की फ्लाइट से रहेगा।

Image

IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR THAILAND: थाईलैंड के लिए आईआरसीटीसी का एयर टूर पैकेज।

IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR THAILAND, BANGKOK, PATTAYA, CORAL ISLAND WITH GIRLFRIEND: 5 जी की इस दुनिया में लोग अब पहले की तुलना में काफी ज्यादा घूमने (Travel) लगे हैं। जिसके पास जितना ज्यादा पैसा, वह उतनी महंगी जगह घूमने जाता है, वहीं जिसके पास कम पैसा... वह भी कहीं न कहीं घूमने जाता है। आज लोगों ने घूमने को अपना एक बड़ा शौक बना लिया है। हर कोई भारतवासी देश के साथ विदेश में भी घूमने का सोचता ही है। विदेश में घूमने का सबसे बढ़िया, सुंदर और सस्ता ऑप्शन थाईलैंड (Thailand) है।

अगर आप भी इसी महीने अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend), वाइफ (Wife), फैमिली (Family) या फिर दोस्तों (Friends) के साथ थाइलैंड घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप थाईलैंड की सुंदर जगहें घूम पाएंगे। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम THRILLING THAILAND EX PATNA है।

ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस एयर टूर पैकेज में आप थाईलैंड के पटाया (Pattaya), बैंकॉक (Bangkok) और कोरल द्वीप (Coral Island) घूम सकेंगे। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 25 तारीख यानी 25 अप्रैल को बिहार की राजधानी पटना से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड पटना का रहेगा और पटना से बैंकॉक आना-जाना इंडिगो की फ्लाइट से रहेगा।

Bangkok

Bangkok

मील की बात करें तो इस एयर टूर पैकेज में आपको 4 ब्रेकफास्ट, 4 लंच और 4 डिनर मिलेगा। साथ ही 70 साल की उम्र तक वालों को इस एयर टूर पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। थ्री स्टार होटल में रहने की व्यवस्था होगी। इसका अलावा टूर पैकेज में पटाया में कोरल आइलैंड टूर और अलकज़ार शो भी शामिल है। साथ ही एयर टूर पैकेज में 5 फीसदी जीएसटी भी शामिल है।

एयर टूर पैकेज की खास बातें:-

  • 5 रात और 6 दिन का है एयर टूर पैकेज।
  • मील में मिलेगा 4 ब्रेकफास्ट, 4 लंच और 4 डिनर।
  • एयर टूर पैकेज में घूम सकेंगे थाईलैंड के पटाया, बैंकॉक और कोरल द्वीप।
  • 25 अप्रैल को बिहार की राजधानी पटना से शुरू होगा एयर टूर पैकेज।
  • एयर टूर पैकेज में शामिल है ट्रैवल इंश्योरेंस।

इस एयर टूर पैकेज के किराये की बात करें तो सिंगल बुक करने पर 60,010 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग और ट्रिपल शेयरिंग करने पर 52,350 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 50,450 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 45,710 रुपए खर्च करने होंगे।

अगर आप इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इस एयर टूर पैकेज को आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article