यात्रा

IRCTC के इस एयर टूर पैकेज में घूमें सिक्किम के ये 3 सुंदर शहर, बस खर्च करने होंगे इतने रुपए

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Mar 12, 2023, 03:04 PM IST

IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR SIKKIM, DARJEELING, GANGTOK, KALIMPONG: मील की बात करें इस एयर टूर पैकेज में आपको 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा। टूर पैकेज में आप कलिम्पोंग में एक रात, गंगटोक में दो रात और दार्जिलिंग में दो रात रुकेंगे। इसके अलावा इस एयर टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस मिलेगा। टूर पैकेज में जीएसटी भी शामिल है। इस टूर पैकेज में कुल 31 सीटें हैं।

Image

IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR SIKKIM

Photo : iStock

IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR SIKKIM, DARJEELING, GANGTOK, KALIMPONG: दुनियाभर में कुछ ही लोग ऐसे हैं, जो शायद ही घूमना ना पसंद करें। लेकिन आज के इस दौर में लोग काफी ज्यादा घूम (Travel) रहे हैं। अगर ज्यादा पैसा है तो देश के बाहर और अगर कम पैसा है तो देश के अंदर घूमने के कई सारे ऑप्शन हैं। अगर आप इसी महीने देश में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (AIR TOUR PACKAGE) लेकर आया है, जिसमें आप सिक्किम के तीन सुंदर शहर घूम सकेंगे। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम SIKKIM AIR TOUR PACKAGE EX BHOPAL (WBA055) है।

आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस एयर टूर पैकेज में आप सिक्किम के तीन सुंदर शहर दार्जिलिंग (DARJEELING), गंगटोक (GANGTOK) और कलिम्पोंग (KALIMPONG) घूम सकेंगे। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 20 तारीख यानी 20 मार्च से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा और भोपाल-दिल्ली-बागडोगरा-दिल्ली-भोपाल (आना-जाना) इंडियो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।

मील की बात करें इस एयर टूर पैकेज में आपको 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा। टूर पैकेज में आप कलिम्पोंग में एक रात, गंगटोक में दो रात और दार्जिलिंग में दो रात रुकेंगे। इसके अलावा इस एयर टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस मिलेगा। टूर पैकेज में जीएसटी भी शामिल है। इस टूर पैकेज में कुल 31 सीटें हैं।

एयर टूर पैकेज की खास बातें:-

  • 5 रात और 6 दिन का है आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज।
  • मील में मिलेगा 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर।
  • टूर पैकेज में घूम सकेंगे दार्जिलिंग, गंगटोक और कलिम्पोंग।
  • एयर टूर पैकेज में मिलेगा ट्रैवल इंश्योरेंस।
  • इंडियो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा आना जाना।

बात अगर इस एयर टूर पैकेज के किराये की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 54,050 रुपए देने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 41,300 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 36,400 रुपए देने होंगे। इसके अलावा बच्चे के लिए एक्स्ट्रा बेड लेने पर 35,000 रुपए और बच्चे के लिए बिना एक्स्ट्रा बेड लेने पर 33,100 रुपए खर्च करने होंगे।

टूर पैकेजकीमत (प्रति यात्री)
सिंगल बुक करने पर54,050 रुपए
डबल शेयरिंग करने पर41,300 रुपए
ट्रिपल शेयरिंग करने पर36,400 रुपए
बच्चे के लिए एक्स्ट्रा बेड लेने पर35,000 रुपए
बच्चे के लिए बिना एक्स्ट्रा बेड लेने पर33,100 रुपए
अगर आप इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।
दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article