यात्रा

गुवाहाटी, काजीरंगा और शिलांग को लेकर IRCTC लाया स्पेशल टूर पैकज, इतने खर्च कर बुक कराएं टिकट

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated May 1, 2023, 12:23 PM IST

IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR NORTH EAST, ASSAM, MEGHALAYA, GUWAHATI, KAZIRANGA, SHILLONG: ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस एयर टूर पैकेज में आप गुवाहाटी, काजीरंगा, शिलांग घूम पाएंगे। टूर पैकेज के तहत 3 रात गुवाहाटी और 3 रात शिलांग में बिता पाएंगे।

Image

IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR NORTH EAST: नॉर्थ ईस्ट के लिए आईआरसीटीसी लाया स्पेशल टूर पैकेज।

Photo : iStock

IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR NORTH EAST, ASSAM, MEGHALAYA, GUWAHATI, KAZIRANGA, SHILLONG: नॉर्थ ईस्ट (North East) के राज्य देश के सुंदर राज्यों में से एक है। पिछले कुछ सालों से टूरिस्ट (Tourist) यहां काफी ज्यादा संख्या (Travel) में आ रहे हैं। वैसे हर भारतीय की कोशिश रहती है कि वह नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भी घूमें। अगर आप जून महीने में नॉर्थ ईस्ट घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप नॉर्थ ईस्ट के कई राज्य घूम पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम Magical Assam Meghalaya with Bramhaputra River Cruise है। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 12 तारीख यानी 12 जून को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा और भुवनेश्वर से गुवाहाटी (वाया-कोलकाता) से आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस से रहेगा।

ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस एयर टूर पैकेज में आप गुवाहाटी, काजीरंगा और शिलांग घूम पाएंगे। टूर पैकेज के तहत 3 रात गुवाहाटी और 3 रात शिलांग में बिता पाएंगे। मील की बात करें तो इस टूर पैकेज में 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर मिलेगा। साथ ही

ब्रम्हपुत्र रिवर क्रूज टिकट की प्राइस भी इस टूर पैकेज में शामिल है। ट्रैवल इंश्योरेंस भी इस टूर पैकेज में शामिल है।

एयर टूर पैकेज की खास बातें:-

  • 6 रात और 7 दिन का है एयर टूर पैकेज।
  • 12 जून को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से शुरू होगा एयर टूर पैकेज।
  • टूर पैकेज में घूम पाएंगे गुवाहाटी, काजीरंगा और शिलांग।
  • इस टूर पैकेज में शामिल है ट्रैवल इंश्योरेंस।
  • मील में शामिल है 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर।

इस एयर टूर पैकेज की प्राइस की बात करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 56,265 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग करने पर 47,690 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग करने पर 46,040 रुपए देने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 42,620 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 19,490 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article