यात्रा

GirlFriend के साथ घूमने का कर रहे हैं प्लान, तो IRCTC के इस एयर टूर पैकेज में घूमें कुल्लू-मनाली समेत ये सुंदर जगहें

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Apr 5, 2023, 03:44 PM IST

IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR HIMACHAL PRADESH, SHIMLA, KULLU, MANALI WITH GIRLFRIEND: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू और मनाली के साथ चंडीगढ़ भी घूम सकेंगे। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 11 तारीख को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट और रोड का रहेगा, जिसमें रायपुर से दिल्ली आना-जाना इंडिगो की फ्लाइट से होगा। वहीं दिल्ली से आगे का सफर टैक्सी/टेंपो ट्रैवलर से किया जाएगा।

Image

IRCTC Air Tour Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में घूमें कुल्लू, मनाली और शिमला।

IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR HIMACHAL PRADESH, SHIMLA, KULLU, MANALI WITH GIRLFRIEND: आज के समय में घूमना (Travel) लोगों की एक हॉबी बन गया है। अप्रैल (April) के महीने में कई लोग कहीं न कहीं घूमने का प्लान करते ही हैं। अगर आप अप्रैल के महीने में अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend), वाइफ (Wife), फैमली (Family) या फिर दोस्तों (Friends) के साथ कहीं घूमने का प्लान करने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप देवभूमि हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की कई सुंदर जगहें घूम सकते हैं। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम GLORY OF HIMACHAL है।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू और मनाली के साथ चंडीगढ़ भी घूम सकेंगे। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 11 तारीख को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट और रोड का रहेगा, जिसमें रायपुर से दिल्ली आना-जाना इंडिगो की फ्लाइट से होगा। वहीं दिल्ली से आगे का सफर टैक्सी/टेंपो ट्रैवलर से किया जाएगा।

ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आपके रहने की व्यवस्था एसी कमरों में की जाएगी, जिसमें आप शिमला में 2 रात, मनाली में 2 रात और एक रात चंडीगढ़ में बिताएंगे। इस एयर टूर पैकेज के मील में आपको 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा। साथ ही आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी इस एयर टूर पैकेज में मिलेगा।

एयर टूर पैकेज की खास बातें:-

  • 5 रात और 6 दिन का है एयर टूर पैकेज।
  • टूर पैकेज में घूम सकेंगे शिमला, कुल्लू और मनाली के साथ चंडीगढ़।
  • मील में मिलेगा 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर।
  • 11 अप्रैल से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से शुरू होगा एयर टूर पैकेज।
  • एयर टूर पैकेज में शामिल है ट्रैवल इंश्योरेंस।

बात अगर इस एयर टूर पैकेज के किराये की करें तो इसमें तीन तरह की अलग-अलग कैटेगरी है। पहली कैटेगरी AC Sedan Car (1-3 Pax) है, जिसमें सिंगल बुक करने पर 62075 रुपए, डबल शेयरिंग में 37910 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 32205 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 26415 रुपए, 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 25675 रुपए और 2 साल से 4 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 12635 रुपए देने होंगे।

दूसरी कैटेगरी AC Innova (4-6 Pax) है, जिसमें सिंगल बुक करने पर 43380 रुपए, डबल शेयरिंग में 33430 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 30515 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 25800 रुपए, 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 25060 रुपए और 2 साल से 4 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 12635 रुपए देने होंगे।

तीसरी कैटेगरी AC Tempo Traveller (7-10 Pax) है, जिसमें सिंगल बुक करने पर 42125 रुपए, डबल शेयरिंग में 32170 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 31205 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 25240 रुपए, 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 24500 रुपए और 2 साल से 4 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 12635 रुपए देने होंगे।

अगर आप इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article