IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR GUJARAT, AHMEDABAD, DWARKA, PORBANDAR, SOMNATH, STATUE OF UNITY, VADODARA: हमारे देश में घूमने (Travel) की इतनी सारी जगहें हैं, कि आप घूमते-घूमते थक जाएंगे... लेकिन घूमने की जगहें कभी खत्म होने का नाम नहीं लेंगी। मार्च (March) के महीने में ज्यादातर लोग कहीं न कहीं घूमने का प्लान करते ही हैं। अगर आप भी मार्च के आखिर में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप गुजरात (Gujarat) के कई सारे शहर घूम पाएंगे। गर्लफ्रेंड (Girlfriend), वाइफ (Wife), फैमिली (Family) या फिर दोस्तों (Friends) के साथ आप इस एयर टूर पैकेज के मजे ले सकते हैं।
IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR GUJARAT
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम VIBRANT GUJARAT (SCBSA17) है। आप इस टूर पैकेज में अहमदाबाद के साथ भावनगर, द्वारका, पोरबंदर, पालीताना, राजकोट, सोमनाथ, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और वडोदरा घूम सकेंगे। ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। ये टूर पैकेज इसी महीने की 24 तारीख यानी 24 मार्च को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से शुरू होगा।
ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा और रायपुर से अहमदाबाद आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा। वहीं मील में आपको 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर मिलेगा। रहने के लिए डीलक्स होटल बुक होगा, जिसमें एक रात अहमदाबाद, एक रात वडोदरा, एक रात भावनगर, एक रात सोमनाथ, एक रात द्वारका और एक रात राजकोट में रुकेंगे। साथ ही इस एयर टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।
एयर टूर पैकेज की ये हैं खास बातें:-
- 6 रात और 7 दिन का है ये एयर टूर पैकेज।
- टूर पैकेज में घूम सकेंगे अहमदाबाद के साथ भावनगर, द्वारका, पोरबंदर, पालीताना, राजकोट, सोमनाथ, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और वडोदरा।
- टूर पैकेज इसी महीने की 24 तारीख को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से होगा शुरू।
- रायपुर से अहमदाबाद आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।
- मील में मिलेगा 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर।
- रहने के लिए बुक होगा डीलक्स होटल।
अब बात अगर इस एयर टूर पैकेज के किराये की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 42,560 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग करने पर 34,000 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग करने पर 32,780 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 29,580 रुपए, 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 27,420 रुपए और 2 साल से 4 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 15,010 रुपए खर्च करने होंगे।
| टूर पैकेज | कीमत (प्रति यात्री) |
| सिंगल बुक करने पर | 42,560 रुपए |
| डबल शेयरिंग पर | 34,000 रुपए |
| ट्रिपल शेयरिंग पर | 32,780 रुपए |
| 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर | 29,580 रुपए |
| 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर | 27,420 रुपए |
| 2 साल से 4 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर | 15,010 रुपए |
