यात्रा

IRCTC के इस एयर टूर पैकेज में मार्च महीने में GirlFriend संग घूम आएं गुजरात, बस खर्च करने होंगे इतने रुपए

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Mar 14, 2023, 02:18 PM IST

IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR GUJARAT, AHMEDABAD, DWARKA, PORBANDAR, SOMNATH, STATUE OF UNITY, VADODARA: ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा और रायपुर से अहमदाबाद आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा। वहीं मील में आपको 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर मिलेगा। रहने के लिए डीलक्स होटल बुक होगा, जिसमें एक रात अहमदाबाद, एक रात वडोदरा, एक रात भावनगर, एक रात सोमनाथ, एक रात द्वारका और एक रात राजकोट में रुकेंगे। साथ ही इस एयर टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।

Image

IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR GUJARAT

Photo : iStock

IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR GUJARAT, AHMEDABAD, DWARKA, PORBANDAR, SOMNATH, STATUE OF UNITY, VADODARA: हमारे देश में घूमने (Travel) की इतनी सारी जगहें हैं, कि आप घूमते-घूमते थक जाएंगे... लेकिन घूमने की जगहें कभी खत्म होने का नाम नहीं लेंगी। मार्च (March) के महीने में ज्यादातर लोग कहीं न कहीं घूमने का प्लान करते ही हैं। अगर आप भी मार्च के आखिर में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप गुजरात (Gujarat) के कई सारे शहर घूम पाएंगे। गर्लफ्रेंड (Girlfriend), वाइफ (Wife), फैमिली (Family) या फिर दोस्तों (Friends) के साथ आप इस एयर टूर पैकेज के मजे ले सकते हैं।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम VIBRANT GUJARAT (SCBSA17) है। आप इस टूर पैकेज में अहमदाबाद के साथ भावनगर, द्वारका, पोरबंदर, पालीताना, राजकोट, सोमनाथ, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और वडोदरा घूम सकेंगे। ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। ये टूर पैकेज इसी महीने की 24 तारीख यानी 24 मार्च को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से शुरू होगा।

ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा और रायपुर से अहमदाबाद आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा। वहीं मील में आपको 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर मिलेगा। रहने के लिए डीलक्स होटल बुक होगा, जिसमें एक रात अहमदाबाद, एक रात वडोदरा, एक रात भावनगर, एक रात सोमनाथ, एक रात द्वारका और एक रात राजकोट में रुकेंगे। साथ ही इस एयर टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।

एयर टूर पैकेज की ये हैं खास बातें:-

  • 6 रात और 7 दिन का है ये एयर टूर पैकेज।
  • टूर पैकेज में घूम सकेंगे अहमदाबाद के साथ भावनगर, द्वारका, पोरबंदर, पालीताना, राजकोट, सोमनाथ, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और वडोदरा।
  • टूर पैकेज इसी महीने की 24 तारीख को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से होगा शुरू।
  • रायपुर से अहमदाबाद आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।
  • मील में मिलेगा 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर।
  • रहने के लिए बुक होगा डीलक्स होटल।

अब बात अगर इस एयर टूर पैकेज के किराये की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 42,560 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग करने पर 34,000 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग करने पर 32,780 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 29,580 रुपए, 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 27,420 रुपए और 2 साल से 4 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 15,010 रुपए खर्च करने होंगे।

टूर पैकेजकीमत (प्रति यात्री)
सिंगल बुक करने पर 42,560 रुपए
डबल शेयरिंग पर34,000 रुपए
ट्रिपल शेयरिंग पर32,780 रुपए
5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर29,580 रुपए
5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर27,420 रुपए
2 साल से 4 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर15,010 रुपए
अगर आप इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।
दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article