IRCTC AGRA PACKAGE: आगरा को लेकर आईआरसीटीसी ने निकाला स्पेशल टूर पैकेज, 1 दिन में ताजमहल समेत घूम आएं ये जगह

IRCTC AGRA PACKAGE: आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज पूरे दिन का है। आने-जाने के लिए एसी गाड़ी होगी। इंश्योरेंस भी इस टूर पैकेज में शामिल है। पार्किंग चार्ज, जीएसटी समेत सभी तरह के टैक्स इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है।

IRCTC AGRA PACKAGE: आगरा (Agra) दुनियाभर के लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। आगरा (Agra Tourism) में प्यार की निशानी ताजमहल है, जिसे देखने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी लोग (Travel) आते हैं। ताजमहल (Taj Mahal) दुनिया के 7 अजूबों में से एक है। आगरा (Best Places in Agra) में ताजमहल के अलावा भी कई सारी घूमने की जगहें हैं, जहां आप घूमने जा सकते हैं। अगर आप इसी महीने आगरा घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने आगरा को लेकर एक टूर पैकेज (IRCTC Tour Package For Agra) निकाला है, जिसमें आप आगरा घूम सकते हैं।

Taj Mahal, ​IRCTC AGRA PACKAGE, ​IRCTC

IRCTC AGRA PACKAGE: आगरा को लेकर आईआरसीटीसी ने निकाला स्पेशल टूर पैकेज।

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम AGRA FULL DAY TOUR WITHOUT GUIDE है। ये टूर पैकेज महज एक दिन का है। ये टूर पैकेज इसी महीने की 16 तारीख यानी 16 अक्टूबर को आगरा से ही शुरू होगा। इस टूर पैकेज में आप आगरा में घूमने की तीन खास जगहों ताजमहल, आगरा का किला और फतेहपुर सीकरी घूम पाएंगे।

End of Feed