आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स का मैच है। ये मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होने वाला है। यह मैच केवल क्रिकेट का उत्सव नहीं, बल्कि शहर को करीब से जानने का एक शानदार अवसर भी है। तो अगर आप या आपकी जान पहचान में कोई आज कोलकाता में मैच देखने जा रहा है। तो मैच के बाद या स्टेडियम पहुंचने से पहले आप कोलकाता की इन मशहूर टूरिस्ट जगहों की सैर कर सकते हैं। देखने कोलकाता में एक्सप्लोर करने के लिए, घूमने की जगहें।
ईडन गार्डन्स के आसपास घूमने लायक जगहें
मिलेनियम पार्क
ईडन गार्डन्स से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह पार्क हुगली नदी के किनारे बसा है। यहां की ठंडी हवा और शांत वातावरण सैर के लिए एकदम परफेक्ट है।
प्रिंसेप घाट
करीब 1.5 किलोमीटर दूर स्थित यह जगह अपने औपनिवेशिक वास्तुकला और सुंदर नजारों के लिए जानी जाती है। यहां बोटिंग का आनंद लेना एक यादगार अनुभव हो सकता है।
हावड़ा ब्रिज
लगभग 2.5 किलोमीटर दूर स्थित यह पुल कोलकाता की पहचान है। इसकी भव्यता और रौनक हर पर्यटक को आकर्षित करती है।
फोर्ट विलियम
ईडन गार्डन्स के पास स्थित यह ऐतिहासिक किला ब्रिटिश काल की झलक पेश करता है और इतिहास प्रेमियों के लिए खास है।
इंडियन म्यूजियम
देश के सबसे पुराने और बड़े संग्रहालयों में शामिल यह जगह कला, इतिहास और विज्ञान से जुड़ी कई दुर्लभ चीजों का खजाना है।
विक्टोरिया मेमोरियल
यह भव्य स्मारक अपनी शानदार वास्तुकला और हरियाली से घिरा परिसर के लिए प्रसिद्ध है। यहां घूमना किसी शाही अनुभव से कम नहीं।
मदर हाउस
मदर टेरेसा का यह निवास स्थान अब एक संग्रहालय के रूप में संरक्षित है, जहां उनकी जीवन यात्रा को करीब से समझा जा सकता है।
कोलकाता में खाने-पीने और शॉपिंग की जगहें
न्यू मार्केट
ईडन गार्डन्स के पास स्थित यह बाजार शॉपिंग के लिए बेहतरीन जगह है, जहां कपड़ों से लेकर खानपान तक सब कुछ आसानी से मिल जाता है।
पार्क स्ट्रीट
यह इलाका अपने फेमस रेस्टोरेंट्स और कैफे के लिए जाना जाता है। यहां के क्लासिक डाइनिंग अनुभव को मिस नहीं करना चाहिए।
अर्सलान (पार्क सर्कस)
अगर आप बिरयानी के शौकीन हैं, तो इस जगह का स्वाद जरूर चखें। यहां की बिरयानी पूरे शहर में मशहूर है।
जरूर ही आपको कोलकाता की इन मशहूर जगहों पर जाकर शहर को करीब से देखना ही चाहिए। इसके अलावा भी कोलकाता में आपको बहुत कुछ देखने को मिलेगा और ये वाकई जिंदगी भर याद रहने वाला अनुभव होगा।
