यात्रा

रेत छूते ही खुश हो जाएगा दिल, खूबसूरती देख ठहर जाने का करेगा मन, फीका पड़ जाएगा गोवा

गोवा जाकर बोर हो चुके हैं या फिर गोवा से बेहतर विकल्प की तलाश में हैं तो अब आपकी ये तलाश पूरी होने वाली है। हम आपको बताएंगे भारत में छिपे उस अनमोल रत्न के बारे में जो खूबसूरती में गोवा के बीच को टक्कर देती हैं या यूं कह लें कि इसकी खूबसूरती के सामने गोवा के बीच भी फीके पड़ जाएं।

Image

Radhanagar Beach

How to reach Radhanagar Beach: भारतीय समुद्र तटों के बारे में सोचते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में गोवा ही एकमात्र जगह आती है। सीधे शब्दों में समझें तो यहां बीच पर एन्जॉय करने का मतलब गोवा जाना ही होता है। हालांकि, मौजूदा समय में गोवा ने अपना आकर्षण खोया है। पर्यटक तमाम कारणों जैसे महंगाई या फिर गोवा से बेहतर विकल्प मिलने के चलते यहां जाने से बच रहे हैं। ऐसे में अगर आप गोवा के इतर जाकर बीच का मजा लेना चाहते हैं तो आपके पास एक बेहतर विकल्प मौजूद है।

राधानगर बीच: हम बात कर रहे हैं अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में स्थित राधानगर बीच की जिसकी गिनती भारत के ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे शानदार समुद्र तटों में होती है। इसका दीदार करने के लिए आपको स्वराज द्वीप जिसे पहले हैवलॉक द्वीप के नाम से जाना जाता था वहां जाना होगा।

राधानगर बीच की विशेषता: सफेद रेत इस समुद्र तट को अन्य बीच से काफी अलग और खास बनाती है। चारों ओर से हरे-भरे जंगलों से घिरे इस बीच का पानी इतना साफ है कि आप यहां स्विमिंग से लेकर स्नॉर्कलिंग का आनंद उठा सकते हैं। सूर्यास्त का दृश्य यहां से अत्यंत खूबसूरत दिखता है। डाइविंग के शौकिनों के लिए भी ये आदर्श जगह है।

कैसे पहुंचे राधानगर बीच: अगर आप फ्लाइट से यात्रा कर रहे हैं तो फिर आपको पोर्ट ब्लेयर के वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे आना होगा। अंडमान और निकोबार का ये मुख्य एयरपोर्ट है। इसके बाद पोर्ट ब्लेयर से आपको स्वराज द्वीप तक पहुंचने के लिए समुद्री मार्ग (फेरी) का उपयोग करना होगा। स्वराज द्वीप से राधानगर बीच की दूरी तकरीबन 12 किलोमीटर है जहां आप कैब, ऑटो रिक्शा, या किराए पर बाइक लेकर पहुंच सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article