Honeymoon Destination: विजय और रश्मिका का ड्रीम हनीमून डेस्टिनेशन, कूर्ग का ये महंगा स्टे आप्शन

Honeymoon Destination: कूर्ग सिर्फ एक खूबसूरत हिल स्टेशन ही नहीं है, बल्कि रश्मिका मंदाना का जन्मस्थान भी है। इसलिए अपने पति के साथ यहां वापस आना उनके लिए सिर्फ ट्रिप नहीं, बल्कि एक इमोशनल और पर्सनल एक्सपीरियंस भी रहा होगा।

Honeymoon Destination: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने हाल ही में कूर्ग, कर्नाटक में अपना हनीमून सेलिब्रेट किया है। यह यात्रा उनके भव्य विवाह के बाद एक विशेष पल था जिसमें रश्मिका ने अपने 30वें जन्मदिन का भी जश्न मनाया। कूर्ग, जिसे स्थानीय लोग कोडागु के नाम से जानते हैं, रश्मिका का जन्मस्थान भी है। ऐसे में अपने पति के साथ इस जगह पर लौटना उनके लिए इमोशनल और पर्सनल एक्सपीरियंस भी रहा होगा।

Honeymoon destination

विजय और रश्मिका का ड्रीम हनीमून डेस्टिनेशन

कूर्ग की खूबसूरती

जिन्हें कूर्ग की खूबसूरत पहाड़ियों और हरियाली का अनुभव करना है, उनके लिए ईवॉल्व बैक कूर्ग रिसॉर्ट एक बेहतरीन विकल्प है। यह रिसॉर्ट 300 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें कॉफी और मसालों की खेती की जाती है। यहां की वास्तुकला कोडवा शैली की है और शहर की भागम-भाग से दूर आप प्राकृतिक सुंदरता के बीच दो पल चैन से बिता सकते हैं।

End of Feed