पेड़ है या कोठी, घूम आओ 450 साल पुरानी इस अनोखी जगह, आज है टूरिस्ट प्लेस

Hathiyan Ka jhad Baobab Tree: आज हम आपसे डिटेल में हैदराबाद में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक के बारे में बात करने जा रहे हैं। हजारों पर्यटक इस अनोखी जगह आते हैं। गौर करने वाली बात ये है कि आपको यहां घूमने के लिए टिकट के पैसे नहीं देने होते। ये जगह सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहती है।

Hathiyan Ka jhad Baobab Tree: इस बार आप हैदराबाद घूमने जाएं तो सिर्फ बिरयानी खाकर ही वापस मत लौट आइएगा। अगर आप हैदराबाद में रहते हैं या फिर हैदराबाद घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। हम आपको बताएंगे हैदराबाद में बसी ऐसी जगह के बारे में जहां 450 साल पुराना अनोखा पेड़ है। इस पेड़ को हम अनोखा क्यों कह रहे हैं इस बात को डिटेल में समझते हैं।

हटियान झाड़ बाओबाब पेड़: हम बात कर रहे हैं हटियान झाड़ बाओबाब पेड़ की जो 450 साल पुराना पेड़ है और इसके अदंर 40 लोग बेहद आराम से रह सकते हैं। जिस स्थान पर इतने सारे लोग आ जाएं, सोच लें कि वो पेड़ कितना बड़ा होगा। हाथी की तरह दिखाई देने वाले इस पेड़ को पहली बार देखकर आपको हैरानी हो सकती है। कहते हैं कि 15वीं शताब्दी के दौरान अरब व्यापारियों ने इस पेड़ की प्रजाति को अफ्रीका से भारत लाया था।

End of Feed