Navratri 2026: गुजरात में यहां दिखता है गरबा का असली रंग, नवरात्रि में इन 5 शहरों का जरूर बनाएं ट्रैवल प्लान

Navratri 2026: गुजरात में नवरात्रि के दौरान गरबा का अद्भुत रंग देखने को मिलता है। गुजरात के बड़े शहरों में भक्ति, संगीत, पारंपरिक वेशभूषा और लोकसंस्कृति का अनोखा नजारा देखने के लिए ट्रैवल प्लान जरूर बनाएं।

Navratri 2026: गुजरात की नवरात्रि सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भक्ति, संगीत, रंगों और सामूहिक उत्सव का ऐसा अनुभव है, जिसे एक बार करीब से देख लेने के बाद लंबे समय तक भुलाना मुश्किल है। ढोल की थाप, गुजराती लोकगीतों की गूंज, पारंपरिक चनिया चोली और केडियू पहने हजारों लोग जब गोल घेरे में गरबा करते हैं, तो पूरा माहौल किसी जीवंत उत्सव में बदल जाता है। यहां मां दुर्गा की आराधना के साथ-साथ गुजरात की सांस्कृतिक विरासत भी अपने सबसे खूबसूरत रूप में नजर आती है।

Navratri 2026

गुजरात में नवरात्रि का खास उत्सव (Photo - Pinterest)

अगर आप इस बार नवरात्रि में कुछ अलग अनुभव करना चाहते हैं, तो गुजरात की यात्रा एक शानदार विकल्प हो सकती है। खास बात यह है कि यहां हर शहर का गरबा अपने अंदाज, संगीत और उत्सवी माहौल के लिए अलग पहचान रखता है। आइए जानते हैं गुजरात के उन पांच शहरों के बारे में जहां नवरात्रि के दौरान गरबा का असली रंग देखने को मिलता है।

End of Feed