Tomorrowland Festival की मेजबानी करेगा थाईलैंड, कर सकते हैं यात्रा की तैयारी

Thailand Tourism: अगर आप म्यूजिक, पार्टी और एडवेंचर से प्यार करते हैं और विदेश ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो थाईलैंड की यात्रा आपके लिए बेहद स्पेशल हो सकती है। सपनों को हकीकत में बदलने के लिए इस बार आप Tomorrowland festival का हिस्सा बनने का प्लान कर सकते हैं। दुनिया के हर कोने से लोग इस फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए आते हैं।

Tomorrowland Festival Thailand: थाईलैंड घूमने का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। थाईलैंड ट्रिप प्लान करने से पहले जान लें कि इस देश ने विश्व प्रसिद्ध टुमॉरोलैंड उत्सव (Tomorrowland festival) की मेजबानी के लिए 5 साल का समझौता किया है, जिसके तहत थाई सरकार ने इस आयोजन के लिए 2 अरब बाट (62 मिलियन डॉलर) का बजट भी मंजूर कर दिया है।

यह उत्सव एशिया में पहली बार आयोजित किया जा रहा है। खबरों की मानें तो चोनबुरी स्थित विजडम वैली में 2026 के अंत में ये शुरू होगा। नेशन थाईलैंड की रिपोर्ट के अनुसार, कैबिनेट ने 2026 से 2030 तक महोत्सव की देखरेख के लिए धन मुहैया कराने को मंजूरी दे दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय, राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास परिषद और पूर्वी आर्थिक गलियारा इस परियोजना को सुविधाजनक बनाने के लिए एकसाथ मिलकर काम करेगा।

End of Feed