जंगल सफारी के लिए बेस्ट हैं ये नेशनल पार्क, अप्रैल महीने में जा सकते हैं घूमने

Jungle Safari In April: अप्रैल के महीने में यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो गुजरात के इस फेमस नेशनल पार्क का आप रुख कर सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा करने के लिए गुजरात का गिर नेशनल पार्क बेस्ट होगा जहां शेरों को करीब से उनके प्राकृतिक आवास में देखा जा सकता है।

Gir National Park: अप्रैल के महीने को और भी ज्यादा यादगार बनाने के लिए अगर आप करीब से जानवरों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने के इच्छुक हैं तो गुजरात के गिर नेशनल पार्क की यात्रा आपके बकेटलिस्ट में शामिल होनी ही चाहिए। वन्यजीव प्रेमियों के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। जंगल की अद्भुत दुनिया को करीब से अनुभव करने के लिए गिर नेशनल पार्क में आपको वो सबकुछ मिल जाएगा जिसकी शायद ही आपने कभी कल्पना की हो। पक्षी से लेकर शेर तक आपको यहां सबके दीदार हो जाएंगे।

1965 में एक वन्यजीव अभयारण्य के रूप में ये स्थापित हुआ था। लगभग 1,412 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला गुजरात का गिर वन्यजीव अभयारण्य आपको शेर को उसके प्राकृतिक आवास में करीब से देखने का मौका देता है। गिर नेशनल पार्क का प्रमुख आकर्षण एशियाई शेर ही है।

End of Feed