यात्रा

Travel News: जर्मनी ने की नई पर्यटन पहल की घोषणा, 2024 में भारतीय पर्यटकों से की थी भारी कमाई

Travel News: अगर आप जर्मनी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके बेहद काम आएगी। जर्मनी एक ऐसा देश हैं जहां आपको आधुनिकता और इतिहास का अनोखा संगम देखने को मिलता है। भारतीय पर्यटक इस देश की यात्रा करना बेहद पसंद करते हैं ऐसे में साल 2025 को ध्यान में रखकर जर्मनी ने नई पर्यटन पहल की घोषणा कर दी है।

Image

Germany tourism

Germany Tourism: घूमने-फिरने वालों के लिए जर्मनी भारतीय पर्यटक आधुनिकता और इतिहास का अनोखा संगम देखने के लिए जर्मनी की यात्रा करना बेहद पसंद करते हैं। जर्मनी ने 2024 में भारतीय यात्रियों से 10,600 करोड़ रुपये की भारी कमाई की है जो इस बात की गवाही देता है कि भारत से लोग इस देश की यात्रा करना कितना ज्यादा पसंद करते हैं।

जर्मनी ने भारतीय यात्रियों से भारी कमाई करने के बाद 2025 में भारतीय पर्यटकों के लिए नई पर्यटन पहलों की घोषणा की है। भारतीयों के लिए तीसरे सबसे पसंदीदा यूरोपीय डेस्टिनेशन के रूप में रैंक किए गए जर्मनी में अब यूरोप में भारतीय यात्रा बाजार का 10% हिस्सा है।

औसतन, भारतीय प्रति यात्रा 2.97 लाख रुपये खर्च करते हैं, जिसमें प्रति रात लगभग 29,000 रुपये खर्च होते हैं। नई योजनाओं के तहत रोमांटिक गेटवे, समृद्ध सांस्कृतिक अनुभव और पर्यावरण के अनुकूल पर्यटन पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा जिसका उद्देश्य भारत से और भी अधिक पर्यटकों को आकर्षित करना है।

बता दें कि यात्रा के दौरान पर्यटकों को जर्मनी में भव्य महल, घने जंगल, ऐतिहासिक युद्ध स्मारक, विश्वस्तरीय म्यूजियम, और शानदार शहरों का कभी ना भूलने वाला अनुभव मिलता है। बर्लिन वॉल, म्यूजियम आइलैंड, ब्रांडेनबर्ग गेट से लेकर मिनीट्यूर वंडरलैंड तक आपको जर्मनी में देखने को बहुत कुछ मिलेगा। भारत के प्रमुख शहरों दिल्ली और मुंबई से जर्मनी के लिए सीधी फ्लाइटें उपलब्ध हैं। जर्मनी की यात्रा के लिए शेंगेन वीजा अनिवार्य है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article