देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। मुसलाधार बारिश होने की वजह से लोगों को एक तरफ सुकून मिला है तो कुछ राज्यों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। लेकिन कुछ ऐसी जगहें भी जहां का नजारा अपने आप में अद्भूत हो गया है। भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जहां का नजारा बारिश के मौसम में देखते ही बनता है। इन जगहों पर आपको जन्नत का ऐहसास हो सकता है। कोहरे की चादर ओढ़े पहाड़, चारों तरफ हरी भरी पत्तियां पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षिक करती है। ऐसे में अगर आप बारिश के मौसम में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर जा सकते हैं।
राजस्थान
राजस्थान में कुछ ऐसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं जहां का नजारा मॉनसून में देखते ही बनता है। मॉनसून की बारिश की वजह से जयपुर, उदयपुर, जोधपुर और जैसलमेर बेहद खूबसूरत हो जाते हैं। ऐसे में मॉनसून में आप यहां ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
गोवा
टूरिस्टों के बीच गोवा का काफी फेमस है। मॉनसून में यहां आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट कर सकते हैं। यहां के गुलाबी आसमान, नारियल के पेड़ और पार्टनर संग मोटाबाइक की सैर आपका मन मोह लेंगे।
केरल
केरल सबसे खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स में से एक है। मॉनसून में केरल की सैर करने के लिए दूर दूर से टूरिस्ट आते हैं। यहां की हरी भरी वादियों पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है।
कुर्ग
भारत का स्कॉटलैंड कहे जाने वाले कुर्ग की खूबसूरती मॉनसून में अपने चरम पर होती है। यह टूरिस्ट डेस्टिनेशन समुद्र तल से लगभग 1715 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां आप दुब्बारे एलीफैंट कैंप, तल कावेरी, कुक्के सुब्रमण्यम जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
