यात्रा

Top Honeymoon Destinations: मिसेज को खुश करने के लिए यहां घुमाने ले जाते हैं बॉलीवुड सितारे, हनीमून के लिए आप भी करें विजिट

  • Authored by: अवनि बागरोला
  • Updated Oct 8, 2023, 10:59 AM IST

Famous Honeymoon destinations (हनीमून के लिए जगहें): पत्नी या गर्लफ्रेंड को किसी बहुत ही रोमांटिक सी जगह पर घुमाने लेकर जाने का मन बना रहे हैं, तो बॉलीवुड सितारों के पसंद वाली ये जगहें बेस्ट हैं। यहां देखें हनीमून कैसे मनाते हैं, हनीमून के लिए इंडिया और विदेश में शानदार डेस्टिनेशन्स कौन सी है साथ ही कम खर्च में रोमांटिक ट्रिप पर कहां जाएं।

Image

Famous celebrity honeymoon destinations alia bhatt kareena kapoor wedding romantic places to visit in october

Best Honeymoon destinations: शादी के बाद या फिर रिलेशनशिप में थोड़ा प्यार और क्वालिटी टाइम का तड़का लगाना चाहते हैं, तो आलिया-करीना समेत बॉलीवुड की हसीनाओं की पसंदीदा डेस्टिनेशन्स बेशक ही आपकी मिसेज को भी खूब पसंद आएंगी। इसलिए अक्टूबर में कहीं किसी रोमांटिक सी ट्रिप पर जाने का प्लान है, तो ये इंडिया और यहां से बाहर की ये जगहें आपके लिए एकदम शानदार हो सकती हैं। देखें हनीमून या रोमांटिक ट्रिप के लिए बेस्ट ट्रेवल डेस्टिनेशन्स।

Famous Celebrity Romantic Honeymoon Destinations

मालदिव्स

Maldives

Maldives

घूमने फिरने के शौकीन लोगों के लिए मालदिव्स लंबे समय से सबसे बेस्ट ट्रेवल डेस्टिनेशन बना हुआ है। कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने हनीमून तो रोमांटिक गेट अवे के लिए मालदिव्स की सैर पर निकल जाते हैं। अगर आप और आपके पार्टनर को भी ऐसे ही मनमोहक नजारे पसंद हैं, तो कम खर्च में मालदिव्स का ट्रिप हो जाएगा।

स्विट्जरलैंड

Switzerland

Switzerland

अक्टूबर के महीने में हनीमून ट्रिप पर जा रहे हैं, तो स्विट्जरलैंड की वादियां आपको बेशक निराश नहीं करेंगी। बर्फ से ढकी पहाड़ियां, हरे भरे लंबे लंबे पेड़ और मंत्रमुग्ध करने वाला नजारा अवश्य ही आपके रिश्ते को और सुंदर भी बना देगा। वहीं अगर आप इंडिया में रहकर भी स्विट्जरलैंड वाला मजा लेना चाहते हैं, तो खजियार, कश्मीर, मणिपुर आदि जैसी जगहें अच्छा ऑप्शन हैं।

पंचगनी

Panchgani

Panchgani

भारत में कोई सस्ती सुंदर और यादगार रोमांटिक पर जाना है तो पंचगनी, लोनावला, गोवा आदि जैसी जगहों पर भी विजिट किया जा सकता है। अपने हनीमून के लिए आमिर खान भी पत्नी को पंचगनी ही लेकर गए थे।

लंदन

London

London

शाहिद और मीरा कपूर हनीमून के लिए लंदन की गलियों में घूमने के लिए गए थे। बेशक अगर पत्नी संग कोई प्यारा समय बिताना है तो लंदन घुमकर जरूर आएं। आज कल वैसे भी यूरोप ट्रिप का क्रेज काफी ज्यादा है, तो आप भी कहीं पीछे न रह जाएं और लंदन समेत तुर्की, फिनलैंड जैसी जगहों की ट्रिप प्लान कर लें।

बाली

Bali

Bali

थाईलैंड और बाली भी इन दिनों घुमक्कड़ों की पसंदीदा डेस्टिनेशन बना हुआ है। बाली में आपको सुकुन और सुंदरता का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा, जो परफेक्ट रोमांटिक ट्रिप के लिए मस्ट विजिट जगह है।

इसी के साथ साथ आप पत्नी या अपनी प्यारी सी गर्लफ्रेंड को लेकर बाहामास, न्यू यॉर्क, इटली, पेरिस, लद्दाख, मनाली, कसौल आदि जैसी जगहों पर भी लेकर जा सकते हैं। हनीमून ही नहीं इन जगहों पर आप कोई अच्छी रोमांटिक जगह देखकर अपना ड्रीम प्रपोजल भी प्लान कर सकते हैं।

अवनि बागरोला
अवनि बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article