झारखंड का छुपा हुआ डेस्टिनेशन, जहां मिलेगा सुकून और रोमांस

Mccluskieganj Jharkhand: कम बजट में अगर आप किसी यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो मिनी लंदन के नाम से मशहूर मैक्लुस्कीगंज जाने का प्लान कर सकते हैं। अप्रैल का महीना यहां घूमने के लिए परफेक्ट होता है क्योंकि इस दौरान ना तो ज्यादा गर्मी होती और ना ज्यादा सर्दी जो पर्यटकों के लिए सुखद माहौल प्रदान करता है।

Mccluskieganj Jharkhand: हिडेन जेम की तलाश में हैं लेकिन विदेश जाने का बजट नहीं है तो चिंता की कोई बात नहीं है। अब आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए भारत में ही मौजूद इस यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की यात्रा कर सकते हैं जो एक शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन है। हम बात कर रहे हैं झारखण्ड राज्य में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन मैक्लुस्कीगंज की जिसे झारखण्ड का मिनी लंदन भी कहा जाता है। कम बजट में शांत, रोमांटिक वातावरण आपको यहां मिल जाएगा। परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर आप यहां जाने का प्लान कर सकते हैं। दोस्तों के साथ भी अगर आप कुछ नया और एडवेंचर से भरपूर जगह की तलाश में तो भी ये जगह आपके लिए परफेक्ट है।

Mccluskieganj Jharkhand

मैक्लुस्कीगंज

रोमांटिक डेस्टिनेशन: यह जगह काफी शांत है। शहर की भीड़-भाड़ से दूर अगर दो पल आप शांति और सुकून की में हैं तो ये जगह आपके लिए ही बनी है। यात्रा के दौरान आप यहां पुराने ब्रिटिश बंगलों और चर्चों की झलक देख सकते हैं। सनसेट देखने के लिए पतरातू वैली जा सकते हैं। ये एक ऑफबीट जगह है जहां आपको कम भीड़ देखने को मिलेगी। ट्रेकिंग के अलावा आप यहां से शानदार सनसेट देख सकते हैं। किसी स्पेशल पर्सन के साथ भी आप यहां जाने का प्लान कर सकते हैं क्योंकि इसे हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में भी जाना जाता है।

End of Feed