सफेद रेत के बीच और क्रिस्टल क्लियर पानी, सब कुछ मिलेगा यहां, 5 दिन की है ट्रिप

IRCTC Tour Package: यह ट्रिप नेचर, एडवेंचर और सुकून तीनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन होगी। अगर आप समुद्र, बीच और शांति पसंद करते हैं, तो अंडमान आपके लिए एकदम परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां जाने पैकेज से जुड़ी तमाम जानकारी डिटेल में।

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने 'MAGICAL ANDAMAN HOLIDAY GOLD' नाम से बेहद शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज के तहत आपको अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह घूमने का मौका मिल रहा है। 5 दिन की ये ट्रिप रहने वाली है। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह कई सालों तक लोगों के लिए एक रहस्यमयी जगह रही है क्योंकि यहां पहुंचना पहले आसान नहीं था। लेकिन आज ये जगह खूबसूरती की मिसाल मानी जाती है।

IRCTC Tour Package

नेचर एडवेंचर और सुकून का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

बंगाल की खाड़ी में बसे ये द्वीप हरे-भरे पन्ने की तरह चमकते हैं। यहां के घने जंगल, रंग-बिरंगे फूल और अलग-अलग तरह के पक्षी इस जगह को बेहद खूबसूरत और रोमांटिक बना देते हैं। सफेद रेत वाले बीच, किनारे-किनारे झूमते नारियल के पेड़ और समुद्र की लहरों की आवाज यहां का माहौल और भी खास बना देती है। साफ पानी में तैरती रंगीन मछलियां और कहीं-कहीं जनजातीय ढोल की आवाज इस जगह को और भी अनोखा बना देती है।

End of Feed