Breathtaking Hill Destinations Of India: जीवन काल में हर किसी को कभी ना कभी एक दो खूबसूरत यात्राएं जरूर करनी चाहिए। भारत के लुभावने पहाड़ी स्थलों की खोज आपको पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देंगे। अगर हम आपसे कहें कि आपका सफर और भी शानदार होने वाला है क्योंकि इन जगहों पर रेलवे एक अद्वितीय परिप्रेक्ष्य प्रदान करता है। धुंध से ढकी घाटियों के घुमावदार रास्तों से लेकर चाय के बागानों, घने जंगलों तक आपको सबकुछ ट्रेन यात्रा के दौरान देखने को मिल जाएगा।
Darjeeling Himalayan Railway: दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे की ये यात्रा पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग की लुभावनी पहाड़ियों से होकर गुजरती है। नैरो-गेज रेलवे न्यू जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग के बीच 78 किलोमीटर की दूरी तय करती है। सफर के दौरान यात्री चाय के बागानों, विचित्र गांवों और धुंध से ढकी घाटियों के शानदार दृश्य देख सकते हैं।
Kalka-Shimla Railway: कालका-शिमला रेलवे में सफर के दौरान 102 सुरंगों और 864 पुलों को आप पार करेंगे। हरियाणा के कालका से ब्रिटिश भारत की पूर्व ग्रीष्मकालीन राजधानी शिमला तक 96 किलोमीटर तक ये रेलवे लाइन फैली हुई है। बरोग टनल और सोलन जैसे प्रतिष्ठित पड़ाव यात्रा आपका दिल खुश कर देंगी।
Matheran Hill Railway: महाराष्ट्र में स्थित, माथेरान हिल रेलवे आपके लिए शानदार सफर का वादा करती है। नेरल से माथेरान तक 21 किलोमीटर के मार्ग को कवर करते हुए आश्चर्यजनक दृश्यों के आप दीदार कर सकेंगे। माथेरान प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, जो इस ट्रेन यात्रा को और भी अनोखा बनाता है।
