Hyderabad Best Tourist Places: हैदराबाद में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 5 डेस्टिनेशंस, आप भी जरूर करें विजिट

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 15, 2023, 06:07 PM IST

Hyderabad best tourist places: मोतियों का शहर माने जाने वाले हैदराबाद में घूमने फिरने की बहुत सी मशहूर जगहें हैं। मंदिर, मीनार, म्यूजियम्स और महल के अलावा हैदराबाद का खाना आपकी ट्रिप शानदार बना देगा। देखें हैदराबाद की मशहूर ट्रेवल डेस्टिनेशंस, जहां आपको एक बार तो जरूर ही जाना चाहिए।

Hyderabad Best Tourist Places: मीनारों के शहर हैदराबाद (Hyderabad) घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अपनी मस्ट विजिट जगहों की लिस्ट में (Must visit tourist destination of Hyderabad) ये डेस्टिनेशंस जरूर शामिल करें। साउथ इंडिया के इस शहर में आपको बड़े बडे़ राजसी महल, किले, झील, संस्कृति, लजीज खाना और चहल-पहल शोर-शराबे से भरे बाज़ारों का अनोखा रूप देखने को मिलेगा। हैदराबाद में ऐसी कई सारी जगहें हैं, जो आपको पूराने और नए भारत का मनमोहक दृश्य दिखा सकती हैं। गीत-संगीत, कला और लिटरेचर से लबरेज हैदराबाद परिवार, दोस्त या गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के साथ घूमने की शानदार लोकेशन है।

Hyderabad

Hyderabad

निज़ामों के शहर हैदराबाद में इस्लामिक आर्किटेक्चर के बेहतरीन उदाहरण मौजूद हैं। बजट ट्रेवल करने के लिए आप छुट्टियों में हैदराबाद आकर चार मीनार (Chaar Minar), गोलकोंडा फोर्ट (Golconda Fort), रामोजी फिल्म सिटी (Ramoji Film City) के साथ साथ और भी बहुत अच्छी अच्छी जगहों पर जा सकते हैं। हैदराबाद जाने वाले लोगों को अपनी ट्रिप में इन जगहों को जरूर शामिल करना चाहिए। देखें हैदराबाद की 5 बेस्ट और मस्ट विजिट टूरिस्ट डेस्टिनेशंस -

End of Feed