Hyderabad Best Tourist Places: मीनारों के शहर हैदराबाद (Hyderabad) घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अपनी मस्ट विजिट जगहों की लिस्ट में (Must visit tourist destination of Hyderabad) ये डेस्टिनेशंस जरूर शामिल करें। साउथ इंडिया के इस शहर में आपको बड़े बडे़ राजसी महल, किले, झील, संस्कृति, लजीज खाना और चहल-पहल शोर-शराबे से भरे बाज़ारों का अनोखा रूप देखने को मिलेगा। हैदराबाद में ऐसी कई सारी जगहें हैं, जो आपको पूराने और नए भारत का मनमोहक दृश्य दिखा सकती हैं। गीत-संगीत, कला और लिटरेचर से लबरेज हैदराबाद परिवार, दोस्त या गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के साथ घूमने की शानदार लोकेशन है।
निज़ामों के शहर हैदराबाद में इस्लामिक आर्किटेक्चर के बेहतरीन उदाहरण मौजूद हैं। बजट ट्रेवल करने के लिए आप छुट्टियों में हैदराबाद आकर चार मीनार (Chaar Minar), गोलकोंडा फोर्ट (Golconda Fort), रामोजी फिल्म सिटी (Ramoji Film City) के साथ साथ और भी बहुत अच्छी अच्छी जगहों पर जा सकते हैं। हैदराबाद जाने वाले लोगों को अपनी ट्रिप में इन जगहों को जरूर शामिल करना चाहिए। देखें हैदराबाद की 5 बेस्ट और मस्ट विजिट टूरिस्ट डेस्टिनेशंस -
Must visit Places in Hyderabadचार मीनार

Chaar Minar
हैदराबाद आए और चार मीनार की सुदंरता को करीब से नहीं निहारा, तो फिर क्या हैदराबाद आए। 1591 में कूली कूतुब शाह द्वारा बनवाया गया चार मीनार, सदियों से हैदराबाद की शान का प्रतीक है। इंडो-इस्लामिक आर्किटेक्चर की मिसाल ये मीनार लाइमस्टोन, ग्रेनाइट और मार्बल से मिलकर बनाया है। हैदराबाद की सबसे तंग गिलयों में शान से खड़ा चार मीनार, आना वाकई बेहतरीन अनुभव होगा।
गोलकोंडा फोर्ट

Golconda fort
300 फीट ऊंची ग्रेनाइट की पहाड़ी पर कुतुब शाही राजाओं द्वारा बनाया गया ये गोल आकार का महल, हैदराबाद की मस्ट विजिट लोकेशंस में शामिल है। 11 किलोमीटर के दायरे में फैले गोलकोंडा महल के अंदर ही मंदिर और मस्जिद दोनों बनी हुई है। हैदराबाद आए हैं, तो गोलकोंडा फोर्ट का चक्कर जरूर लगाएं, शाम के वक्त महल की खिड़कियों से ढलते सूरज को देखना आपकी ट्रिप का एक बहुत मनमोहक दृश्य हो सकता है।
NTR गार्डन
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री और मशहूर अभिनेता रहे NT रामा राव की याद में हैदराबाद में ये भव्य गार्डन बनाया गया है। 36 एकड़ की जमीन पर फैला ये गार्डन तकरीबन 40 करोड़ रूपये में तैयार किया गया है। एनटीआर गार्डन में मचान ट्री, जापानी गार्डन, खरीददारी की दुकाने, फल-सब्जी, खाने के रेस्टोरेंट और बच्चों के खेलने की सुविधा उपलब्ध हैं। इस जगह पर आपको पेड़-पौधों का ऐसा कलेक्शन देखने को मिलेगा, जैसा कहीं न देखा हो।
सालार जंग म्यूजियम

Salar Jung Museum
एतिहासिक और एंटिक चीज़ो के शौकीन हैं, तो हैदराबाद के सालार जंग म्यूजियम जरूर घूमकर आए। ये म्यूजियम दुनिया का सबसे बड़ा ऐसा म्यूजियम है, जहां सिर्फ एक ही शाही परिवार द्वारा इकट्ठी की हुई चीज़ो को पेश किया गया है। 10 एकड़ की जमीन पर फैला ये म्यूजियम भारत का तीसरा सबसे बड़ा म्यूजियम है। इस म्यूजियम में सोने-चांदी की कूरान, हजारों किताबे, पेन्टिंग्स, मुर्तियां, यूरोपीय-चाइनीज फर्निचर समेत और भी बहुत सारी दिलचस्प चीजे हैं।
रामोजी फिल्म सिटी
फिल्मी दुनिया के दीवाने हैं और परिवार या दोस्तों के साथ एक पूरे दिन कहीं घूमना चाहते हैं। तो रामोजी फिल्म सिटी का टूर बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। 2500 एकड़ की जमीन पर बनाई गई ये फिल्म सिटी अपने जैसी दुनिया की सबसे बड़ी टूरिस्ट लोकेशन है। गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल इस फिल्म सिटी में रेस्टोरेंट्स से लेकर होटल तक मौजूद है। हैदराबाद से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस फिल्म सिटी में फिल्मों की शूटिंग और सेट्स देख सकते हैं।
हुसैन सागर झील

Hussain Sagar Lake
एशिया की सबसे बड़ी आर्टीफिशियल झील के रूप में मशहूर हुसैन सागर झील, सिकंदाबाद को हैदराबाद से जोड़ने का काम करती है। हुसैन सागर झील को और खास बनाती है, झील के बीचों बीच खड़ी 18 मीटर ऊंची भगवान बुद्ध की प्रतिमा। वाइट ग्रेनाइट से बनी इस मुर्ति का वजन करीब 350 टन के आस पास का है। हुसैन सागर झील में आप कई तरह के वाटर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं। बोटिंग और सेलिंग के साथ यहां पर होने वाला लाइटिंग शो भी देखने लायक चीज है।
