Tourist Places Near Udaipur: देश में घूमने के लिए राजस्थान की गिनती बेहद खास राज्यों में की जाती है। राजस्थान में लोग उदयपुर घूमने जरूर आते हैं। कपल्स को ये जगह काफी पसंद आती है और वह खासतौर से हनीमून के लिए यहां आना पसंद करते हैं। उदयपुर में घूमने के ऑप्शंस भी काफी ज्यादा है। अगर आप उदयपुर आते हैं, तो उसके पास घूमने के काफी ऑप्शंस मौजूद हैं। आज हम आपको उदयपुर के पास घूमने की तीन ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको अपने पार्टनर संग जरूर विजिट करना चाहिए। इन जगहों की दूरी 250 किलोमीटर के अंदर है।
Best Tourist Places Near Udaipur: उदयपुर के पास मौजूद हैं घूमने की ये फेमस जगह।
ये भी पढ़ें -गाजियाबाद के पास घूमने की ये जगह हैं सबसे खास, परिवार और दोस्तों संग कभी भी बना सकते हैं ट्रैवल प्लान
उदयपुर के पास घूमने की बढ़िया जगह (Udaipur Nearby Best Tourist Places)
माउंट आबू (Mount Abu)
उदयपुर से आप घूमने के लिए माउंट आबू का ट्रैवल प्लान बना सकते हैं। माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। उदयपुर से माउंट आबू की दूरी 170 किलोमीटर है। गर्मी के मौसम में यहां पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। यहां आपको कई झीलें और झरने भी देखने को मिलेंगे। दिलवाड़ा जैन मंदिर, गुरु शिखर शिखर, अधर देवी मंदिर, श्री रघुनाथजी मंदिर, अचलगढ़ किला, नक्की झील, गौमुख मंदिर यहां घूमने की फेमस जगहों में से एक है।
जोधपुर (Jodhpur)
उदयपुर से 250 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जोधपुर घूमने की एक बेहतरीन जगह है। जोधपुर राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। घूमने के लिए उदयपुर आने पर आपको यहां जरूर आना चाहिए। जोधपुर में देखने के लिए थार रेगिस्तान के साथ कई महल, किले और मंदिर हैं। जोधपुर में नीले रंग से रंगे हुए घरों के कारण इसे 'ब्लू सिटी' के नाम से भी जाना जाता है। मेहरानगढ़ किला, उम्मेद भवन पैलेस, जसवन्त थड़ा, कायलाना झील यहां की फेमस जगहों में से एक है।
चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh)
घूमने के लिए उदयपुर आने पर आपको चित्तौड़गढ़ जरूर जाना चाहिए। उदयपुर से 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चित्तौड़गढ़ एक शानदार जगह है। चित्तौड़गढ़ मेवाड़ के सिसोदिया राजवंश की पूर्व राजधानी है। चित्तौड़गढ़ खासतौर से अपने खूबसूरत किलों और मंदिरों को लेकर फेमस है। चित्तौड़गढ़ किला भारत के सबसे बड़े किलों में से एक है। कीर्ति स्तम्भ, पद्मिनी का महल, राणा कुम्भा महल, विजया स्तम्भ, कालिका माता मंदिर, मीरा मंदिर, श्याम मंदिर चित्तौड़गढ़ की फेमस जगहों में से एक है।
