यात्रा

Best Tourist Places For Winters: इस बार की सर्दियां बनेंगी बेहद यादगार, छुट्टियों में इन 4 जगहों पर जरूर जाएं घूमने

Best Tourist Places For Winters: देश में घूमने के लिए कुछ लोग सर्दियों के मौसम का इंतजार करते हैं। लोग ठंड के मौसम में पहाड़ी राज्यों या फिर हिल स्टेशन पर जाना पसंद करते हैं। आज इसी को लेकर हम आपको कुछ सुंदर जगहों के बारे में बताएंगे।

Image

Best Tourist Places For Winters: ठंड के मौसम में इन जगहों पर जरूर जाएं घूमने।

Best Tourist Places For Winters: सर्दी के मौसम ने (Winters) दस्तक दे दी है। ठंड शुरू होने के साथ ही लोग अब घूमने (Travel) का भी प्लान बनाने लगे हैं। खासतौर से लोग घूमने के लिए पहाड़ी राज्यों (Hill States) या फिर हिल स्टेशन (Hill Stations) पर जाते हैं। पहाड़ों पर जाने की सबसे अच्छी बात ये होती है कि आप वहां बर्फबारी (Snowfall) का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा कई लोग सर्दी के मौसम में शादी भी करते हैं, जिसके बाद वह हनीमून (Honeymoon) के लिए हिल स्टेशन या फिर पहाड़ी राज्यों पर जाना पसंद करते हैं। आज इसी को लेकर हम आपको घूमने की कुछ ऐसी शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप सर्दी के मौसम (Tourist Places For Winters) में जा सकते हैं।

सर्दियों के मौसम में घूमने की बढ़िया और शानदार जगह (Places to Visit in Winters)

नैनीताल (Nainital)

सर्दियों के मौसम में ज्यादार लोग पहाड़ों पर घूमना पसंद करते हैं और उत्तराखंड का फेमस हिल स्टेशन नैनीताल बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। यहां ठंड बढ़ने के साथ ही आपको बर्फबारी भी देखने को नसीब हो सकती है। देश ही नहीं विदेशों से भी लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। खासतौर से वीकेंड में यहां काफी भीड़ रहती है।

मनाली (Manali)

हिमाचल प्रदेश का फेमस हिल स्टेशन मनाली सर्दियों में घूमने की सबसे सुंदर जगहों में से एक है। ये हिल स्टेशन बर्फ प्रेमियों, हनीमून मनाने वालों और रोमांच प्रेमियों के लिए स्वर्ग है। मनाली आपको एक यादगार अनुभव देगा और आपको एक से अधिक बार वापस आने के लिए प्रेरित करेगा। मनाली के अलावा आपको उसके आसपास भी घूमने की कई सारी सुंदर जगह देखने को मिलेंगी।

बिनसर (Binsar)

बिनसर उत्तराखंड का एक हिल स्टेशन है। हालांकि बिनसर मसूरी और नैनीताल जितना फेमस नहीं है। बिनसर उत्तराखंड का एक अनोखा छोटा हिल स्टेशन है, जो बादलों को छूती केदारनाथ, त्रिशूल और नंदा देवी चोटियों के मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करता है। बिनसर वन्यजीव अभयारण्य में आप विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और जीवों की प्रजातियां पा सकते हैं। पिछले कुछ सालों में बिनसर में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

मसूरी (Mussoorie)

'पहाड़ियों की रानी' के नाम से फेमस मसूरी उत्तराखंड का एक फेमस हिल स्टेशन है। सर्दियों में मसूरी में भारी बर्फबारी होती है, जिसके चलते पूरा मसूरी सफेद चादर में ढक जाता है। बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी मसूरी अपने परिवार संग घूमने के लिए आते हैं। विदेशी पर्यटक भी यहां घूमने के आते हैं। मसूरी के आसपास आपको घूमने के कई सारे ऑप्शंस भी मिलेंगे।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article