यात्रा

Best Honeymoon Destinations for Summer: प्यार का रंग हो जाएगा और गहरा, गर्मियों में पार्टनर संग इन जगहों पर मनाएं रोमांटिक हनीमून

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 12, 2023, 06:46 PM IST

Best Honeymoon Destinations for Summer: हनीमून का समय हर कपल के लिए बेहद खास और उत्सुकता से लबरेज होता है। अब आपकी भी नई नई शादी हुई है, और अब पार्टनर संग कुछ रोमांटिक पल बिताने की चाह है? लेकिन समझ नहीं आ रहा कि, आखिर जाएं तो जाएं कहां तो बजट में रोमांस से भरपूर हनीमून मनाने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें।

Image

honeymoon travel destinations

Best Honeymoon Destinations for Summer: न्यूली मैरिड कपल्स गर्मियों में शानदार हनीमून की कर रहे हैं प्लानिंग, तो इंडिया में घूमने के लिए बढ़िया हैं ये रोमांटिक जगहें (Best Honeymoon Travel Destinations For Summer In India) जहां आप पार्टनर संग इश्क के रंग में चूर हो सकते हैं। शादी लव हो या अरेंज्ड हर कपल के लिए हनीमून की ट्रिप बेहद खास और दिल के करीब होती है। यही वो समय होता है, जब दोनों पार्टनर्स एक दूसरे को और अच्छी तरीके से जानते-समझते हैं, तथा शादी के बाद के हसीन सफर की शुरुआत करते हैं। चाहे सर्दी हो या गर्मी, न्यूली मैरिड कपल्स के लिए हर मौसम ही प्यार का मौसम होता है।

तो अगर आपकी भी अभी अभी शादी हुई है, और अप्रेल-मई में कहीं हनीमून पर जाने का मन बना रहे हैं। तो गर्मियों में हनीमून की प्लानिंग कर रहे नए नवेले शादीशुदा जोड़े, देश के अलग अलग हिस्सों में शादी के बाद का गोल्डन पीरियड बिता सकते हैं। हालांकि जिंदगी की इस सबसे बेस्ट ट्रिप के लिए बेस्ट ट्रेवल डेस्टिनेशन चुन पाना कई बार मुश्किल हो सकता है। लेकिन ये रही गर्मियों के मौसम में विजिट की जाने वाली कुछ ऐसी हनीमून डेस्टिनेशन्स, जहां जाकर बेशक आपके और आपके पार्टनर के बीच की सारी झिझक दूर हो जाएगी। और आप एक दूसरे के करीब आकर बेहद रोमांटिक हनीमून मनाएंगे।

Best Romantic Honeymoon Destination In India

लद्दाख (Honeymoon In Ladakh)

ladakh

ladakh

नई नई शादी हुई है, और गर्मियों में हनीमून पर जाना है? तो लेह-लद्दाख की बर्फीली वादियों से बेहतर क्या हो सकता है। ऊंचे-ऊंचे कटीले पहाड़, आंखों को सुकून देती हरियाली, नीले आसमान का नीली झीलों से होता मिलन देख आप अपने पार्टनर के और करीब आ जाएंगे। कपल्स लद्दाख में पैंगोंग झील, खारदुंग ला पास, हमिस नेशनल पार्क, हमिस मठ, गुरुद्वारा पथर साहिब, फुगताल और त्सो मोरीरी झील जैसी बेहद मनमोहक जगहों पर विजिट कर अपने हनीमून को और खास बना सकते हैं।

अंडमान (Andaman Honeymoon Package)

Andaman island

Andaman island

AA

न्यूली वेडेड कपल्स के लिए अंडमान की ट्रिप भी शानदार ऑप्शन हो सकती है। अंडमान का हर किनारा आपके हनीमून को और रोमांटिक तथा खास बना देगा। अगर आप और आपका पार्टनर प्रकृति, पानी, सुकून और रोमांचक चीज़े पसंद करते हैं, तो अंडमान बेहतरीन जगह है। आप अंडमान में आकर खुबसुरत खामोशी वाले बीच, स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग, वाटर स्पोर्ट्स और अन्य एतिहासिक जगहों का खूब आनंद ले सकते हैं। बजट में आप अंडमान का हफ्ते दस दिन का शानदार ट्रिप प्लान कर सकते हैं। अप्रैल-मई के महीने में हनीमून के लिए आप अभी से कोई बढ़िया होटल और टिकट की बुकिंग कर लेंगे तो बेहतर रहेगा।

दार्जिलिंग (North East Honeymoon Destinations)

Darjeeling

Darjeeling

नॉर्थ ईस्ट की खूबसूरती के बीच पार्टनर संग उम्र भर के कस्में-वादे करना बेहद खास हो सकता है। शादी के बाद पहली बार कहीं साथ घूमने फिरने के लिए नॉर्थ ईस्ट का दार्जिलिंग बेहतरीन विकल्प हो सकता है। हसीन वादियां, हरियाली से ढके पहाड़, मंत्र मुग्ध करता वातावरण और दिल खुश करते लोग आपका हनीमून बेस्ट बना देंगे। प्यारे मौसम में प्रकृति और चाय की महक के बीच शादी के बाद का गोल्डन पीरियड बिताने का अलग ही मजा है। नॉर्थ ईस्ट के इस खूबसूरत हिल स्टेशन पर आकर सुकून भरा समय बिताने के साथ साथ कुछ रोमांचक एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं। दार्जिलिंग आकर टाइगर हिल, हिमालयन रेलवे, रॉक गार्डन, संदकफू ट्रेक और बतासिया लूप जैसी जगहों जरूर विजिट करेँ।

पॉन्डिचेरी (Pondicherry Honeymoon Package)

Pondicherry

Pondicherry

साउथ की खूबसूरती की कुछ अलग ही बात है, शादी के बाद आप अपनी हनीमून ट्रिप के लिए पॉन्डिचेरी की गलियों में शानदार समय बिता सकते हैं। रोमांस से लबरेज ये शहर और यहां की यूरोपियन स्टाइल आपको कभी निराश नहीं करेगी। पॉन्डिचेरी में आप बीच के साथ साथ लग्जरी खाना, प्रकृति को एन्जॉय और कई कई तरह के रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं। पॉन्डिचेरी की रंगीन गलियां आपके शादीशुदा जीवन में भी बेशक रोमांस के रंग भर देगी।

लक्षद्वीप (Honeymoon in Lakshadweep)

lakshadweep

Lakshadweep

आसमान चूमते समुद्र के किनारे पार्टनर का हाथ थामे कुछ कदम साथ चलने की ख्वाहिश है। तो आपकी ये हसीन ख्वाहिश लक्षद्वीप के तटों पर पूरी हो सकती है। गर्मियों में हनीमून मनाने के लिए आप झटपट लक्षद्वीप आइलैंड की भी बुकिंग कर सकते हैं। मिनीकॉय द्वीप, अगत्ती आइलैंड, बांगरम द्वीप, कावारत्ती द्वीप, कल्पेनी द्वीप, अमीनदीवी द्वीप लक्षद्वीप की मस्ट विजिट जगहों की लिस्ट में शामिल हैं।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article