यात्रा

घूमने के लिए बेस्ट है Rajasthan की ये 5 जगहें, जहां हुई है सुपरहिट फिल्मों की शूटिंग

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 18, 2023, 05:32 PM IST

RAJASTHAN TOURIST PLACES FEATURED IN BOLLYWOOD: राजे-रजवाड़ो के राजस्थान में महल, मंदिर, म्यूजियम्स समेत घूमने-फिरने के लिए कई सारी और जगहें हैं। बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में भी राजस्थान का रंगीला मिजाज बड़ी खुबसुरती से दिखाया गया है। आने वाली छुट्टियों में राजस्थान घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये टूरिस्ट डेस्टिनेशंस बेस्ट हो सकती हैं।

Image

RAJASTHAN

RAJASTHAN TOURIST PLACES FEATURED IN BOLLYWOOD: शाही अंदाज, लजीज स्वाद और बेहतरीन नृत्य-संगीत, कला के लिए मशहूर राजस्थान (Rajasthan Travel destination) में परिवार (Family), दोस्त (Friends) और पार्टनर संग घूमने फिरने की कई सारी बेहतरीन जगहें हैं। यही नहीं राजस्थान में ऐसी कई सारी टूरिस्ट डेस्टिनेशंस हैं, जहां पर देश-विदेश की कई सारी सुपरहिट फिल्मों की शूटिंग भी अक्सर होती ही रहती है। अगर आने वाली छुट्टियों में रंगीले राजस्थान की सैर करने का मन बना रहे हैं तो ये जगहें बेस्ट हो सकती है। राजस्थान में आपको पहाड़, पानी, रेती, कला, आस्था, नृत्य, संगीत, स्वाद और संस्कृति का ऐसा अनुठा रूप देखने को मिलेगा, जैसा कभी नहीं देखा हो।

Rangeela Rajasthan

Rangeela Rajasthan

शाही और फिल्मी अंदाज का एक साथ लुत्फ उठाना है, तो जल्दी से राजस्थान घूमने का बढ़िया प्लान बना लें। बड़े-बड़े जालीदार खिड़की, दरवाजों वाले महल, भारत के सुनहरे इतिहास और शान का बेहतरीन उदाहरण हैं। तो अगर भारत के गौरवशाली इतिहास और सुंदरता को करीब से देखने की इच्छा है, तो राजस्थान आपको कभी निराश नहीं करेगा। साथ ही राजस्थान की ये 5 खास जगहें, फिल्मों का और राजसी ठाठ-बाट का शौक रखने वाले लोगों ेके लिए किसी मनमोहक सपने से कम साबित नहीं होंगी। दोस्त, परिवार या पार्टनर के साथ सुपरहिट फिल्मों में दिखाई गई इन सुपरहिट जगहों पर विजिट करने की जल्दी से कर लें प्लानिंग।

Tourist Destinations of Rajasthan

लक्ष्मी निवास पैलेस, बीकानेर

BIKANER

BIKANER

राजस्थान के बीकानेर शहर की सुंदरता में चार चांद लगाता लक्ष्मी निवास पैलेस आपको जरूर घूम कर आना चाहिए। लालगढ़ पैलेस कॉम्लेक्स में स्थित इस आलिशान महल में सोनम कपूर और फवाद खान स्टारर फिल्म खूबसूरत की शूटिंग हुई थी। 1904 में सर गंगा सिंह द्वारा इंडो-सार्सिनिक स्टाइल में बनाया गया ये महल, बीकानेर की शान और पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट माना जाता है। इसी के साथ आप बीकानेर में जूनागढ़ मंदिर, जैन मंदिर, प्राचिन म्यूजियम, करणी माता मंदिर जैसी जगहों पर भी विजिट कर सकते हैं।

आमेर महल, जयपुर

JAIPUR

JAIPUR

राजस्थान की राजधानी जयपुर वैसे तो महलो का गढ़ माना जाता है। लेकिन शहर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित आमेर महल जयपुर और देश के इतिहास दोनों के लिए बहुत खास है। आमेर महल में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की आयकॉनिक फिल्म बाजीराव मस्तानी की शूटिंग हुई थी। खास बनावट वाले इस पैलेस का शीश महल और जमीन के अंदर वाली सुरंगे देख आप भी अचंभित हो जाएंगे। आमेर महल के साथ साथ आप जयपुर का सिटी पैलेस, जंतर मंतर, नरैन निवास पैलेस जहां फिल्म जुबैदा की शूटिंग हुई थी आदि जैसी कई जगहों पर विजिट कर सकते हैं।

कोटा

राजस्थान का कोटा शहर न केवल पढ़ाई बल्कि अपनी घूमने-फिरने की जगहों के लिए भी बहुत खास है। कोटा का बहुत ही मनमोहक रूप फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में देखने को मिला था। कोटा घूमने आए लोग सेवेन वंडर्स, कोटा बैरेज, कोटा गढ़, शिव पूरी धाम, चंबल गार्डन रोड़ जा सकते हैं।

जोधपुर

JODHPUR

JODHPUR

ब्लू सिटी ऑफ इंडिया के रूप में मशहूर जोधुपर की खूबसूरती के क्या कहने, राजसी ठाठ-बाट के लिए मशहूर जोधपुर टूरिज्म के मामले में भी किसी से पीछे नहीं है। जोधपुर में एक पहेली लीला, द फॉल, शुद्ध देसी रोमांस, हम साथ साथ हैं, द डार्क नाइट राइजेज, वीर आदि जैसी फिल्मों की शूटिंग हुई है। जोधुपर आकर आप मेहरानगढ़ फोर्ट, उम्मैद भवन पैलेस, ओशिया डेजर्ट आदि जैसी जगहे विजिट कर सकते हैं।

मंडावा

राजस्थान के झुनझुनु जिले में स्थित मंडावा अपनी शाही खूबसूरती से आपको बेशक मंत्रमुग्ध कर देगा। मंडावा में पीके, बजरंगी भाईजान, सुपर से ऊपर जैसी फिल्मों की शूटिंग हुई है। मंडावा की हवेली और किले देख आपका मन एकदम खुश हो जाएगा। घूमने-फिरने से लेकर खरीददारी तक में राजस्थान का मंडावा बहुत अच्छी जगह है।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article