Tourist destinations in West India: बिजी शेड्यूल से कुछ दिन की छुट्टी लेकर परिवार संग घूमे पश्चिमी भारत की ये बेहतरीन टूरिस्ट लोकेशंस (Best travel locations to visit with family in West India) जहां आपको शांत सौम्य वातावरण के बीच जिंदगी का असल आनंद आ जाएगा। अब ट्रिप पर जाने का मन तो बना लिया है, लेकिन कहां जाए ये नहीं सोच पा रहे तो वेस्ट इंडिया बेहतरीन चॉइस हो सकता है। मंबई और उदयपुर/जयपुर से अलग हटकर भी आप पश्चिमी भारत की सैर कर सकते हैं। भारत के इस छोर में आप रेगिस्तान, समुद्र, पहाड़, हरियाली, लजीज खाना सब कुछ एक ही साथ एन्जॉय कर सकते हैं।
लेकिन परिवार के साथ ट्रेवल कर यादगार वक्त बिताना चाहते हैं, तो जगह का चुनाव ऐसा होना चाहिए। जहां आपका और बच्चों दोनों का मन बहल जाए, नहीं तो न आप ट्रिप का मजा ले पाएंगे और न ही आपके परिवार के अन्य सदस्य। परिवार संग कोई ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां आप और बच्चे मिलकर एन्जॉय कर पाएं, तो वेस्ट इंडिया की ये टूरिस्ट लोकेशंस आपको बिल्कुल निराश नहीं करेंगी। इन जगहों पर आपके और बच्चों के मतलब की बहुत ही चीज़े हैं, देखें वेस्ट इंडिया की कुछ शानदार ट्रेवल लोकेशंस -
Best Destination in West India for Families
गोवा (Goa Tour Packages)

Goa
परिवार के साथ बिना टेंशन के क्वालिटी टाइम बिताने की इच्छा है। तो इस इच्छा को पूरा करने के लिए गोवा बेहतरीन डेस्टिनेशन हो सकती है। न केवल बीच और नाइट लाइफ बल्की गोवा में आप हेरीटेज साइट्स और प्रकृति का बेहतरीन मेल भी देख सकते हैं।
कच्छ (Tourist Attractions in Gujarat)

Kutch
आकाश चूमती सफेद रेती का मंत्रमुग्ध करने वाला दृश्य देखना चाहते हैं, तो कच्छ का रण जरूर विजिट करें। मीलों दूर तक फैली रेती और गुजरात का लजीज खाना आपको बेशक कभी निराश नहीं करेगा। कच्छ के रण में आप कैम्पिंग कर गुजराती रंगों को करीब से देख आनंद ले सकते हैं। इसी के साथ कच्छ की डेजर्ट वाइल्डलाइफ सैंचुरी, आईना महल, विजय विलास महल, धोलावीरा, प्राग महल जैसी जगहें जरूर विजिट करें।
भरतपुर, राजस्थान (National Parks in India)
अगर आपको पशू-पक्षियों को करीब से देखना बेहद अच्छा लगता है। तो आपको राजस्थान के ब्रज क्षेत्र में बसे भरतपुर जरूर जाना चाहिए। संस्कृति, राजस्थानी रूप-रंग, प्रकृति के अक्स में बसा भरतपुर दिल्ली, जयपुर, आगरा के बीच में पड़ता है, इसलिए इसे गोल्डन टूरिज्म ट्राएंगल के रूप में भी जाना जाता है। परिवार के साथ आप भरतपुर में अच्छा समय बिता सकते हैं। यहां आपको पशु-पक्षियों की 370 से ज्यादा प्रजातियां देखने को मिलेंगी।
अजंता-एलोरा की गुफाएं (Heritage Sites of India)

Ajanta Ellora Caves
महाराष्ट्र की अजंता-एलोरा की गुफाएं अपनी नेचुरल खूबसूरती से आपको वाकई दीवाना बना देंगी। सालों साल पुरानी चट्टानों पर खोद खोद कर बनाई गई मुर्तियां, मंदिर, पेन्टिंग्स भारतीय संस्कृति और इतिहास का बेहतरीन उदाहरण है।
माथेरान (Best Hill Station Of India)

Matheran
छुट्टियों में हिल स्टेशन जाने का मन है, तो पश्चिमी घाटी पर बसे माथेरान की सैर जरूर करें। मुंबई से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर बसा माथेरान समुद्री सतह से 2600 फीट की ऊंचाई पर बसा है। वीकएंड ट्रिप्स के लिए माथेरान बहुत ही बढ़िया चॉइस हो सकती है। भारत के सबसे छोटे हिल स्टेशन माने जाने वाले माथेरान में आप प्राकृतिक सौंदर्य के बीच परिवार और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।
अलवर (Rajasthan Tourism)

Alwar
भानगढ़ की हवेली से लेकर सरिस्का टाइगर रिजर्व तक अलवर की हर गली आपका सफर रोमांच और यादगार लम्हो से भर देगी। दिल्ली-जयपुर से 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अलवर में आप बाला किला, भानगढ़ का किला, पांडू पोल, सिद्ध मंदिर समेत कई सारी झीलों की खूबसूरती का मनमोहक अनुभव ले सकते हैं।
