दिल्ली में आज IPL 2026 का जबरदस्त मुकाबला खेला जाना है। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम आमने-सामने होंगी। अगर आप मैच देखने जा रहे हैं तो सिर्फ मैच देखकर ही घर वापस मत लौट आना क्योंकि दिल्ली में घूमने के लिए इतनी शानदार जगहें हैं कि आपका पूरा दिन बन जाएगा। चाहे आप दोस्तों के साथ ट्रैवल कर रहे हों परिवार के साथ घूमने गए हों या फिर अकेले ही ट्रिप पर निकले हों ये सभी जगहें आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित हो सकती हैं। दिल्ली ट्रिप के दौरान आप मैच का तो लुत्फ उठाएंगे ही साथ ही स्टेडियम के पास ही मौजूद इन जगहों को भी ट्रैवल बकेटलिस्ट में शामिल कर आप अपनी यात्रा को और भी ज्यादा यादगार बना देंगे।
स्टेडियम के पास घूमने वाली जगहें
मैच Arun Jaitley Stadium में हो रहा है, और इसके आसपास कई शानदार स्पॉट हैं। सबसे पहले बात करें फिरोज शाह कोटला फोर्ट की। ये जगह इतिहास से भरी हुई है, यहां जाकर आपको पुराने दौर का फील आएगा। थोड़ा रिलैक्स करना है तो गांधी मेमोरियल पार्क में टहल सकते हैं। और इसके अलावा दिल्ली आकर इंडिया गेट पर आइसक्रीम नहीं खाई तो क्या किया!
पिकनिक और रिलैक्स करने के लिए बेस्ट स्पॉट
अगर मैच के बाद थोड़ा सुकून चाहिए तो हुमायूं टॉम्ब (इतिहास + खूबसूरती का जबरदस्त कॉम्बिनेशन), सुंदर नर्सरी (हरियाली, शांत माहौल और फोटो के लिए बेस्ट) आपकी ट्रैवल बकेटलिस्ट में शामिल हो सकता है।
खाने-पीने के लिए बेस्ट जगहें
दिल्ली आए और खाना मिस कर दिया तो ट्रिप अधूरी है। तंदूरी फूड का असली मजा आपको- मोती महल तंदूरी ट्रेल में मिल जाएगा। कैफे, रेस्टोरेंट और नाइट वाइब के लिए कनॉट प्लेस (CP) जाएं। इसके अलावा बजट में अच्छा खाना खाने के लिए दरियागंज का रुख कर सकते हैं।
शॉपिंग का भी लें मजा
अगर आप यात्रा के दौरान शॉपिंग का मजा लेना चाहते हैं तो सस्ता और ट्रेंडी सामान आपको पालिका बाजार में मिल जाएगा। स्ट्रीट शॉपिंग का मजा लेने के लिए जनपथ मार्केट जाया जा सकता है।
कैसे पहुंचें?
दिल्ली मेट्रो का दिल्ली गेट और ITO मेट्रो स्टेशन अरुण जेटली स्टेडियम के सबसे पास मेट्रो स्टेशन है। दिल्ली गेट स्टेशन से स्टेडियम सिर्फ 5 मिनट पैदल है, इसलिए मेट्रो से जाना सबसे आसान और बढ़िया ऑप्शन है।
