यात्रा

अप्रैल की शुरुआत में बनाएं इन ठंडी जगहों का प्लान, गर्मी की शुरुआत होगी सुकून भरी

places to visit in April in India: अप्रैल में घूमने का प्लान बना रहे हैं लेकिन जगह तय नहीं कर पा रहे हैं, तो आपको ये लेख पूरा पढ़ना चाहिए। आज हम आपको अप्रैल में घूमने के लिए 5 ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां जाकर आप गर्मियों की सुकून भरी शुरुआत कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से..

Image

अप्रैल में घूमने के लिए बेस्ट हिल स्टेशन

Places to Visit in April in India: मार्च के अंत के साथ ही गर्मी ने भी अपनी दस्तक दे दी है। ऐसे में अगर आप अप्रैल की शुरुआत में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो क्यों न ऐसी जगहों का चुनाव करें जहां आपको ठंडक, सुकून और खूबसूरत नजारे एक साथ मिल जाएं। भारत में कई ऐसी जगहें मौजूद हैं, जहां अप्रैल के महीने में मौसम काफी सुहावना होता है। इन जगहों पर जाकर आप कम भीड़ में सुकून के साथ अपनी गर्मियों की शुरुआत कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही खास जगहों के बारे में, जहां आप अप्रैल की शुरुआत में घूमने का प्लान बना सकते हैं।

शिमला

गर्मियों की ट्रिप की बात हो और हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का नाम न आए भला ऐसा कैसे हो सकता है। अप्रैल में घूमने के लिए शिमला एकदम परफेक्ट जगह है। यहां न मौसम बहुत ठंडा न ज्यादा गर्म होता है। इस समय आपको शिमला में एकदम सुहावना मौसम मिलेगा, जो आपकी ट्रिप को यादगार बना देगा। शिमला के मॉल रोड पर घूमना, कुफरी की वादियों का आनंद लेना और पहाड़ों के बीच सुकून भरे पल बिताना आपको तरोताजा कर देगा।

शिमला

शिमला

मनाली

यदि आप सुकून और एडवेंचर दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन चाहते हैं, तो मनाली जाना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। अप्रैल में मनाली का मौसम काफी सुहावना होता है। वहीं मनाली युवाओं और एडवेंचर लवर्स की पसंदीदा जगहों में से एक है। यदि आप बर्फ से ढंके पहाड़ों के बीच ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग और रिवर राफ्टिंग करना चाहते हैं, तो आपको अप्रैल में मनाली चले जाना चाहिए। इसके साथ ही रोहतांग पास और सोलांग वैली की खूबसूरती आपकी ट्रिप में चार चांद लगा सकती है।

मनाली

मनाली

कसोल

गर्मियों में शुरुआत यदि आप भीड़-भाड़ से दूर शांति के साथ करना चाहते हैं, तो कसोल आपके लिए बेस्ट है। हिमाचल प्रदेश की पार्वती घाटी में पार्वती नदी के किनारे बसा कसोल एक छोटा सा गांव है। जो अपने शांत माहौल और कैफे कल्चर के लिए जाना जाता है। अप्रैल में यहां का मौसम बेहद खुशनुमा रहता है। यदि आप कुछ दिन नेचर के बीच बिताना चाहते हैं, तो आपको कसोल घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।

कसोल

कसोल

औली

यदि आप गर्मियों में सर्दी वाली फील लेना चाहते हैं, तो उत्तराखंड का औली आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां की ठंडी हवाएं और पहाड़ों के शानदार दृश्य आपको गर्मी से राहत देंगे। यह जगह स्कीइंग और केबल कार राइड के लिए भी प्रसिद्ध है। औली में आपको बर्फ से ढके पहाड़ अप्रैल के महीने में भी देखने को आसानी से मिल जाएंगे। जिससे आपको गर्मी में भी सर्दी का अहसास होगा।

औली

औली

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article