दीपावली के बाद दोगुनी खूबसूरत हो जाती हैं ये जगहें, विंटर्स में कर लें एक्सप्लोर

Best Places to Visit After Diwali: दीपावली के बाद सर्दियों का मौसम आने लगता है। इस मौसम में अगर आप घूमने का मन बना रहे हैं तो भारत ये डेस्टिनेशन आपके लिए बेस्ट प्लेस साबित हो सकते हैं।

Best Places to Visit After Diwali: दीपावली का त्योहार खत्म होते ही सर्दियों का मौसम दस्तक देने लगता है। नवंबर से लेकर फरवरी तक भारत की कई जगहों की खूबसूरती देखने लायक होती है। कहीं बर्फ से ढकी पहाड़ियां और ठंडी हवाएं आपका मन मोह लेती हैं, तो कहीं झीलों, महलों और समुद्र के किनारे छुट्टियां बिताने का मौका मिलता है। यही वजह है कि दीपावली के बाद विंटर वेकेशन प्लान करने के लिए यह समय काफी अच्छा है। अगर आप भी त्योहारों की भागदौड़ से दूर परिवार या दोस्तों के साथ कुछ दिन सुकून से बिताना चाहते हैं, तो भारत की इन खूबसूरत जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

Best Places to Visit After Diwali  सर्दियों में कहां घूमने जाएं

सर्दियों में कहां घूमने जाएं (Image AI Generated and Newsroom Verified)

सर्दियों में घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कश्मीर, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश और दक्षिण भारत में कई शानदार डेस्टिनेशन हैं। आप चाहें तो मनाली और गुलमर्ग की बर्फीली वादियों में समय बिता सकते हैं या फिर कच्छ के सफेद रण में चांदनी रात का आनंद ले सकते हैं। वहीं, गोवा के बीच, मुन्नार के चाय बागान और वाराणसी के गंगा घाट भी विंटर ट्रिप को खास बना सकते हैं। आइए जानते हैं दीपावली के बाद घूमने के लिए भारत की उन 9 जगहों के बारे में, जहां सर्दियों में जाना यादगार हो सकता है।

End of Feed