अक्टूबर में देखना है बर्फबारी का खूबसूरत नजारा? इन 6 हिल स्टेशनों पर घूमने का आज ही बना लें प्लान

Snowfall in India: अक्टूबर में बर्फबारी का खूबसूरत नजारा देखना चाहते हैं, तो आप और जम्मू-कश्मीर की कुछ जगहों पर जाने का प्लान बनाएं। जानें इन जगहों की खासियत और यात्रा से पहले जरूरी सावधानियां।

Snowfall in India: अक्टूबर का महीना घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए बेहद खास होता है। मानसून की विदाई के बाद जहां पहाड़ों पर मौसम सुहावना हो जाता है, वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में सर्दियों की दस्तक सुनाई देने लगती है। हिमालय की ऊंची चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर, ठंडी हवाएं और बादलों के बीच से झांकते पहाड़ किसी जन्नत से कम नहीं लगते। अगर आप भी अक्टूबर में बर्फबारी (October Travel Destinations) का खूबसूरत नजारा देखना चाहते हैं, तो भारत की इन 6 शानदार जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

Snowfall in India

अक्टूबर में बर्फबारी देखने कहां जाएं? (Photo - Pinterest)

1. सिस्सू और लाहौल घाटी, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी अक्टूबर में बर्फबारी देखने के लिए आकर्षक विकल्प हो सकती है। अटल टनल पार करते ही सिस्सू, केलोंग और जिस्पा के आसपास का नजारा बदलने लगता है। ऊंची चोटियों पर जमी बर्फ, नीला आसमान और शांत वादियां यहां की खूबसूरती को और बढ़ा देती हैं। अगर आप भीड़भाड़ से दूर पहाड़ों के बीच सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो इस क्षेत्र का प्लान बना सकते हैं। हालांकि, निचले इलाकों में बर्फबारी होना जरूरी नहीं है।

End of Feed