Solo Female Travel Destinations: अब सोलो ट्रैवल कोई छोटी चीज नहीं रही, ये एक बड़ा ट्रेंड बन चुका है। ज्यादा से ज्यादा महिलाएं अब अपनी मर्जी से, अपनी स्पीड पर दुनिया घूमना चाहती हैं। सर्वे भी बताते हैं कि अब तो बड़ी उम्र की महिलाएं भी सोलो ट्रिप प्लान कर रही हैं। हां, सेफ्टी आज भी सबसे बड़ा मुद्दा है, खासकर रात के समय, लेकिन सही जगह चुनने से ये चिंता काफी हद तक कम हो जाती है।
घूमने का मतलब भी मौजूदा समय में बदल रहा है। डेस्टिनेशन का मतलब है कि वहां पहुंचना कितना आसान है, लोग कितने फ्रेंडली हैं, घूमना-फिरना कितना आसान है और क्या आपको वहां लोगों से जुड़ने का मौका मिलता है। ये सब चीजें ट्रैवल प्लान करते समय बहुत अहम होती हैं। सही जगह वही है जहां आप सिर्फ सुरक्षित ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास से भरे, आज़ाद और पूरी तरह कंट्रोल में महसूस करें। चलिए जानते हैं कुछ ऐसे देशों के बारे में जो सोलो फीमेल ट्रैवलर्स के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं।
एस्टोनिया
शांति और सुकून का परफेक्ट कॉम्बो आपको यहां देखने को मिल जाएगा। ये देश आज की भागदौड़ भरी लाइफ से बिल्कुल अलग फील देता है। इसकी राजधानी Tallinn किसी फेयरीटेल जैसी लगती है। छोटी-छोटी गलियां, खूबसूरत रास्ते और आसान घूमना-फिरना। यहां सब कुछ काफी ऑर्गनाइज्ड और सेफ है, इसलिए अकेले घूमना काफी आसान और रिलैक्सिंग लगता है।
वियतनाम
अपनापन और गर्मजोशी इस देश की पहचान है। वियतनाम की सबसे बड़ी खासियत है यहां के लोग। आप कहीं भी चले जाएं-कैफे में बैठें, लोकल मार्केट घूमें या किसी से बात करें आपको अपनापन महसूस होगा। यहां अकेले ट्रैवल करते हुए भी अकेलापन नहीं लगता, बल्कि ऐसा लगता है जैसे आप लोगों से जुड़ रहे हैं।
उरुग्वे
शांत और रिलैक्सिंग माहौल आपको यहां मिलेगा। उरुग्वे उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो शांति चाहते हैं। यहां क्राइम रेट कम है और लोग काफी फ्रेंडली हैं। यहां के खूबसूरत शहरों में आप आराम से घूम सकते हैं, वहीं बीच पर बिना भीड़ के सुकून से टाइम बिता सकते हैं।
नॉर्वे
सेफ्टी + नेचर का जबरदस्त मेल आपको यहां देखने को मिलेगा। नॉर्वे में आपको शानदार नेचर के साथ-साथ जबरदस्त सेफ्टी भी मिलती है। यहां का सिस्टम इतना मजबूत है कि महिलाएं दूर-दराज के इलाकों में भी सुरक्षित महसूस करती हैं। चाहे नॉर्थन लाइट्स देखना हो या शांत जगहों पर टाइम बिताना यहां हर चीज सुकून देती है।
