यात्रा

₹30,000 में विदेश घूमना है? 2026 में इंडियन ट्रैवलर्स के लिए 5 सस्ते देश

Budget International Trip From India: कम बजट में विदेश घूमना चाहते हैं? जानिए 2026 में ₹40,000-₹50,000 में घूमने वाले सबसे सस्ते देश, जहां इंडियन रुपये की ताकत सबसे ज्यादा है। ये देश बजट में होने के साथ ही प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है जहां आप सुकून से दो पल बिताने के लिए ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

Image

इंडियन ट्रैवलर्स के लिए 4 सस्ते देश

Affordable International Destinations 2026: अब विदेश घूमना कोई महंगा सपना नहीं है। सही प्लानिंग और सही डेस्टिनेशन चुनकर आप कम खर्चे में भी इंटरनेशनल ट्रिप एन्जॉय कर सकते हैं। दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां भारतीय रुपया काफी मजबूत है और कम खर्च में शानदार ट्रिप हो सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे cheapest countries to visit from India (2026) जहां आप ₹40,000-₹50,000 के बजट में घूम सकते हैं।

वियतनाम

सस्ते में अगर आप लग्जरी फील चाहते हैं तो वियतनाम परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन है। इंडियन ट्रैवलर्स के बीच ये डेस्टिनेशन तेजी से पॉपुलर भी हो रही है। खूबसूरत बीच और पहाड़ के लिए ये देश जाना जाता है। वियतनाम इंस्टाग्राम वर्दी लोकेशन है जहां आपको सस्ता खाना और होटल आराम से मिल जाएगा।

बजट: ₹35,000-₹50,000 (फ्लाइट के साथ)

घूम आएं वियतनाम

घूम आएं वियतनाम

कंबोडिया

इतिहास और एडवेंचर का मिक्स आपको कंबोडिया में मिल जाएगा। इतिहास को करीब से जानने के इच्छुक पर्यटकों के लिए तो ये जगह जन्नत से कम नहीं है। अंगकोर वाट (यूनेस्को स्थल), शाही महल और लोकल मार्केट यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। यहां की मुद्रा कमजोर है, इसलिए रुपया ज्यादा चलता है।

बजट: ₹30,000-₹45,000

घूम आएं कंबोडिया

घूम आएं कंबोडिया

इंडोनेशिया (बाली)

बजट में अगर आप पैराडाइज की तलाश में हैं तो बाली से बेहतर डेस्टिनेशन शायद ही आपको मिले। बाली को सिर्फ हनीमून डेस्टिनेशन समझना गलत है। ये बजट ट्रैवलर्स के लिए भी परफेक्ट है। सस्ते विला और रिजॉर्ट, योग और स्पा के अलावा शानदार बीच यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

बजट: ₹40,000-₹55,000

घूम आएं इंडोनेशिया

घूम आएं इंडोनेशिया

श्रीलंका

अगर कम खर्च में विदेश का मजा लेना है, तो श्रीलंका बेस्ट ऑप्शन है। ये देश पास में भी है और सस्ता भी है। बीच, हिल स्टेशन और वाइल्डलाइफ सभी आपको यहां मिल जाएगा। फ्लाइट तो सस्ती पड़ती ही है साथ ही रहने और खाने-पीने का खर्च भी काफी कम आता है।

बजट: ₹25,000-₹40,000

₹20,000 में विदेश कैसे जाएं (How to go abroad for ₹20,000)

  • ऑफ-सीजन में टिकट लें
  • बजट एयरलाइंस चुनें
  • वीजा फ्री देशों को प्राथमिकता दें

बुक करने का सबसे अच्छा समय (Best Time to Book Cheap International Trips)

  • फ्लाइट: 2-3 महीने पहले
  • ऑफ-सीजन में ट्रैवल करें
  • वीकडेज में टिकट सस्ते मिलते हैं

कम बजट में शानदार ट्रिप अगर आप करना चाहते हैं तो इसके लिए बेहद जरूरी है कि आप कुछ महीने पहले ट्रिप प्लान करें। आनन-फानन में ट्रिप प्लान करने से खर्चा ज्यादा हो सकता है। रहने और खाने-पीने पर खर्च आप बचा सकते हैं। रहने के लिए महंगे होटल चुनने की बजाए होमस्टे या फिर हॉस्टल का चुनाव करें। पब्किल ट्रांसपोर्ट का उपयोग करके भी आप ट्रिप के दौरान काफी ज्यादा पैसे बचा सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article