यात्रा

Badrinath Yatra: कैसे पहुंचें बद्रीनाथ धाम, जानें यात्रा का समय, महत्व, ठहरने की जानकारी

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 27, 2023, 09:43 AM IST

How to Reach Badrinath Dham: बद्रीनाथ के कपाट आज यानी 27 अप्रैल को खुल गए हैं। इस अवसर पर बद्रीनाथ धाम को 15 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया। अगर आप भी बद्रीनाथ धाम के दर्शन करना चाहते हैं तो आज हम आपको बताएंगे ब्रदीनाथ धाम की यात्रा की पूरी जानकारी।

Image

How to Reach Badrinath Dham

How to Reach Badrinath Dham: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। यात्रा के चौथे धाम बद्रीनाथ के कपाट आज यानी 27 अप्रैल को खुल गए हैं। इस अवसर पर बद्रीनाथ धाम को 15 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया। सुबह से ही बद्रीनाथ धाम के बाहर बर्फबारी हो रही है। कपाट खुलने के अवसर पर आर्मी बैंड धुनें बजाता रहा और लोगों ने जय बद्री विशाल के नारे लगाए। 12 महीने भगवान विष्णु जहां विराजमान होते हैं, उस सृष्टि के आठवें बैकुंठ धाम को बद्रीनाथ के नाम से जाना जाता है। अगर आप भी बद्रीनाथ धाम के दर्शन करना चाहते हैं तो आज हम आपको बताएंगे ब्रदीनाथ धाम की यात्रा की पूरी जानकारी।

Badrinath Yatra

बद्रीनाथ मंदिर या बद्रीनारायण मंदिर उत्तराखंड के बद्रीनाथ शहर में स्थित है। यह राज्य के चार धामों में से एक है जिनमें यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ भी शामिल हैं। बद्रीनाथ लगभग 3,100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ऐसा कहा जाता है कि बद्रीनाथ धाम के दर्शन से सभी पाप धुल जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। हर साल चारधाम यात्रा होती है जिसमें लोग बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने पहुंचते हैं। मंदिर के ठीक सामने भव्य नीलकंठ चोटी है। मंदिर जोशीमठ से लगभग 45 किमी दूर है!

बद्रीनाथ मंदिर कैसे जाएं Badrinath Yatra Route

जॉली ग्रांट हवाई अड्डा बद्रीनाथ का निकटतम हवाई अड्डा है जो 314 किमी की दूरी पर स्थित है। जॉली ग्रांट हवाई अड्डे से बद्रीनाथ के लिए टैक्सी उपलब्ध हैं। वहीं बद्रीनाथ का निकटतम रेलवे स्टेशन ऋषिकेश है। ऋषिकेश रेलवे स्टेशन NH58 पर बद्रीनाथ से 295 किमी पहले स्थित है। बद्रीनाथ उत्तराखंड राज्य के प्रमुख स्थलों के साथ सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। आईएसबीटी कश्मीरी गेट से हरिद्वार, ऋषिकेश और श्रीनगर के लिए बसें उपलब्ध हैं। उत्तराखंड राज्य के प्रमुख स्थलों जैसे देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, ऊखीमठ, श्रीनगर, चमोली आदि से बद्रीनाथ के लिए बसें और टैक्सी आसानी से उपलब्ध हैं।

Places to Visit near Badrinath

बद्रीनाथ के दर्शन करने के बाद इन लोकप्रिय जगहों पर भी घूमने की प्लानिंग जरूर करें। बद्रीनाथ मंदिर के अलावा यहां आप तप्त कुंड, ब्रह्मा कपाल, नीलकंठ शिखर, माता मूर्ति मंदिर, चरणपादुका, शेषनेत्र, वसुधरा वॉटरफॉल देख सकते हैं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article