गुलजार हो जाएगा अप्रैल महीना, कम भीड़भाड़ के लिए इन 4 जगहों की करें यात्रा, कम लोग ही होंगे जानते

Underrated Destinations: अप्रैल के महीने को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए आपको इसबार भारत में छिपी इन खूबसूरत जगहों की यात्रा करने का प्लान करना चाहिए। गौर करने वाली बात ये है कि ये जगहें कम भीड़भाड़ वाली हैं और मौजूदा समय में ये पर्यटकों के बीच इतना पॉपुलर नहीं हैं जितना ये डिजर्व करती हैं।

Underrated Destinations In India: विविधता से भरा देश भारत घूमने-फिरने वालों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। पहाड़ से लेकर रेगिस्तान तक भारत में वो सबकुछ है जो खूबसूरती में विदेश को टक्कर देते हैं। प्राकृतिक सुंदरता और अद्भुत नजारों से भरे हमारे देश में कुछ जगहें ऐसी हैं जिनके बारे में कम लोग बात करते हैं। अप्रैल के महीने में अगर आप कुछ अलग हटकर करना चाहते हैं तो इन 4 जगहों की यात्रा कर सकते हैं।

अराकू घाटी: आंध्र प्रदेश में स्थित अराकू घाटी एक खूबसूरत पहाड़ी स्थल है जो हरी-भरी घाटियों, चाय के बागानों और आदिवासी संस्कृति के लिए फेमस है। शांतिपूर्ण वातावरण के साथ ठंडी और ताजगी के लिए आप यहां यात्रा कर सकते हैं।

End of Feed