इन विशिष्ट चट्टानों ने खींचा Anand Mahindra का ध्यान, आप भी जा सकते हैं घूमने, ओडिशा में है जगह

Kanhakunda Odisha: आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट का जवाब देते हुए पर्यटकों का ध्यान कान्हाकुंड की ओर ले गया है। कान्हाकुंड जिसे ओडिशा का ग्रांड कैन्यन भी कहते हैं। ये जगह सबसे बेहतरीन ऑफबीट स्थानों में से एक है जहां ट्रैवलर्स को जाना चाहिए।

Grand Canyon Of Odisha: महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने यूजर्स का ध्यान खींचा है। आनंद महिंद्रा ने आग्रह किया है कि ओडिशा में स्थित कुछ विशिष्ट चट्टानों (कान्हाकुंड) की ओर ध्यान जाना चाहिए और उन्हें विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के रूप में डेवलप किया जाना चाहिए। आनंद महिंद्रा ने एक्स पर एक यूजर द्वारा अपलोड किए गए एक पोस्ट का जवाब देते हुए ये आग्रह किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट में ओडिशा की इन खूबसूरत चट्टानों की तुलना एरिजोना के सबसे प्रसिद्ध प्राकृतिक स्थलों में से एक ग्रैंड कैन्यन से की गई थी। हालांकि, महिंद्रा ने ये भी कहा कि इन लुभावनी संरचनाओं को उनकी सुंदरता के लिए पहचाने जाने के लिए ऐसी किसी तुलना की आवश्यकता नहीं है।

End of Feed