यात्रा

Road Trips के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगहें, दिल्ली-एनसीआर से कर सकते हैं यात्रा का प्लान

Road Trips: दिल्ली-एनसीआर से अगर आप रोड ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां हमने 3 जगहों के बारे में डिटेल में बात की है जहां आप सड़क मार्ग के जरिए यात्रा करके बेहद आराम से कम टाइम में पहुंच सकते हैं। छुट्टियां बिताने के लिए ये जगहें एकदम बेस्ट हैं।

Image

Road Trips

Road Trips From Delhi-NCR: शहर की भागम-भाग से थक गए हैं और छुट्टी की तलाश कर रहे हैं? रोड ट्रिप इसके लिए एकदम सही समाधान है। चाहे आप पहाड़ों की सैर करना चाहते हों या वन्यजीवों से रोमांचित होना आपके लिए बस कुछ ही दूरी पर एक बेहतरीन जगह है जहां आप कम समय में पहुंचकर एक्सप्लोर कर सकते हैं। करना कुछ नहीं है बस अपना बैग पैक करें, एक शानदार प्लेलिस्ट बनाएं और रोड ट्रिप पर निकल पड़ें।

लैंसडाउन: शांत और अनोखे हिल स्टेशन के अनुभव के लिए लैंसडाउन की यात्रा आपको करनी चाहिए। उत्तराखंड में स्थित ये एक ऑफबीट जगह है जो बेहद शांत है। दिल्ली-एनसीआर से यहां ड्राइव करके आसानी से पहुंचा जा सकता है, रास्ते में पहाड़ियों के शानदार नजारे देखने को मिलते हैं जो बेहद मनमोहक नजारा होता है।

नीमराना फोर्ट पैलेस: नीमराना फोर्ट पैलेस की यात्रा आपके लिए एक बेहतरीन वीकेंड एस्केप है। 15वीं सदी का ये किला अब लग्जरी हेरिटेज होटल बन गया है। यहां आप भव्य किले का भ्रमण कर सकते हैं, जिप-लाइनिंग का आनंद ले सकते हैं और शाही लंच का लुत्फ उठा सकते हैं। अरावली पहाड़ियों के बीच से होकर गुजरने वाली खूबसूरत ड्राइव आपकी यात्रा को मंत्रमुग्ध कर देगी।

अलवर और सरिस्का टाइगर रिजर्व: एडवेंचर लवर्स के लिए अलवर और सरिस्का टाइगर रिजर्व की रोड ट्रिप एक शानदार विकल्प है। सरिस्का की सफारी में बाघ, तेंदुए और हिरण देखने का मौका मिलता है। जबकि अलवर का बाला किला, सिटी पैलेस और सिलिसेढ़ झील फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए जन्नत से कम नहीं है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article