Thailand Tourism: म्यांमार के मांडले के पास शक्तिशाली भूकंप ने सभी का ध्यान खींचा था। भूकंप के झटके पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया में महसूस किए गए, जिसमें थाईलैंड भी शामिल है। इन झटकों से बैंकॉक की इमारतें हिल गई जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। थाईलैंड में भूकंप का असर सबसे ज्यादा बैंकॉक में महसूस किया गया। खबरो की मानें तो इन झटकों के चलते बैंकॉक में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
Thailand earthquake
भूकंप के बाद एयरपोर्ट्स ऑफ थाईलैंड पूरी तरह से एक्टिव मोड में है। सभी छह प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों- सुवर्णभूमि, डॉन मुआंग, चियांग माई, चियांग राय, फुकेट और हाट याई- की गहन जांच की गई है। सत्यापित किए जाने के बाद कि सभी सुविधाएं अभी भी संरचनात्मक रूप से मजबूत हैं सामान्य परिचालन शुरू किया गया।
यात्रियों की सुरक्षा को और अधिक सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा और संरचनात्मक अखंडता जांच लागू है। पर्यटन मंत्रालय ने आगंतुकों को आश्वस्त किया है कि देश के लोकप्रिय पर्यटन स्थल इस नुकसान के बावजूद अप्रभावित है और पूरी तरह से चालू हैं।
आपातकालीन प्रतिक्रिया रणनीतियों का परीक्षण करने और यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए थाईलैंड में कई अभ्यास भी किए गए हैं। भूकंप के झटकों की संभावना को देखते हुए पर्यटकों को स्थानीय अधिकारियों के सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। फिलहाल बैंकॉक में किसी तरह का कोई राष्ट्रीय आपातकाल घोषित नहीं है, लेकिन खतरों को कम करने के लिए सुरक्षा सावधानियां बरती जा रही हैं।
